Thursday, January 23, 2020
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा धरना के दौरान पुलिस ने त्वरित की कार्रवाई
#नई दिल्ली।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा एक धरना प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों की बातें थाना प्रभारी ने सुनी और उस पर तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जैसा कि मामला थाना ज्योति नगर का है और वहां के थाना प्रभारी ने जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पत्रकार थाने के बाहर धरने पर बैठने जा रहे हैं।उन्होंने तुरंत ही सभी पत्रकारों को अंदर बुलाया और मामले को ले कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही शाम रहते ही दोबारा से पीड़ित पत्रकार को बुलाया गया।
उनके सामने ही आरोपी के लिए एक नोटिस तैयार किया गया और उस नोटिस की सर्विस कल सुबह तक कराने के आदेश दिए। एबीपी एस एस पुलिस की इस कार्रवाई से बहुत संतुष्ट हैं और खुश हैं। यही चाहते हैं कि पत्रकार को इस तरीके से इंसाफ मिले। प्रशासन पत्रकारों का सहयोग करें क्योंकि पत्रकार प्रशासन के हमेशा साथ रहते हैं, साथ चलते हैं तो शासन की हर कार्रवाई से पब्लिक को अवगत कराते हैं। आज हमें प्रशासन के इस व्यवहार से बहुत खुशी मिली, संतुष्टि हुई और पत्रकार एकता का एक बहुत बड़ा रूप देखने को मिला।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...



No comments:
Post a Comment