Saturday, January 25, 2020
किशनगंज के बहादुरगंज में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरुद्ध इमारते शरिया के आह्वान पर बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला
शशिकांत झा। #किशनगंज (बिहार)जिले के बहादुरगंज में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरुद्ध इमारते शरिया के आह्वान पर यहाँ बड़ी संख्याओं में पुरुष एवं महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई ।दो बजे से 2.30 बजे तक बनी मानव श्रृंखला में लोग हीं लोग नजर आ रहे थे ।वहीं किसी अनहोनी को लेकर पुलिस काफी सतर्क देखी गई ।जहाँ लोगों को सुरक्षा देकर और सुरक्षित वापस भेजने में इनकी सारी ताकतें लगी थी ।
जैसा कि इस मौके पर सभी राजनीतिक दलों ने इमारते शरिया के ऐलान पर जोरदार ढंग से अपना समर्थन दिया है ।जिससे ग्रामीण महिलाओं की एक बड़ी तायदाद मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए इकट्ठी हुई है ।"अलीहसन चौक म़े बने शाहिनबाग "के सभी प्रदर्शनकारी मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए कमर कसकर मैदान में उतरे नजर आये ।धरना के 15वें दिन बनी मानव श्रृंखला के लिए धरना पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने इमारते शरिया के ऐलान पर बड़ी संख्या जुटाने के लिए गांव गांव तक गये और लोगों से संपर्क किया ।हलांकि इनकी ठिठुरती रातों में धरना देने की खबरों पर महिलाओं का भी अपार समर्थन इस संगठन के साथ देखा जा रहा है ।जहाँ स्कूल ,कालेज और अन्य स्कूलों की छात्राऐं भी सी ए ए ,एन आर सी जैसे मुद्दों पर इस आंदोलन में साथ हैं ।जबकि इन्हें समर्थन देने के लिए विभििन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के भी आने जाने का सिलसिला यहाँ जारी है ।ऐसे में यहां के पुलिस प्रशासन के नेतृत्व कर्ता थानाध्यक्ष अपनी सारी समस्याओं को सुलझाकर इनकी सुरक्षा और विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए यहाँ चक्कर लगाते देखे जाते हैं ।अब जबकि श्रृंखला की समय सीमा खत्म होते हीं लोग घरों की ओर निकल पड़े हैं ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...


No comments:
Post a Comment