Saturday, January 25, 2020

देवघर जिले के मधुपुर व सारठ से तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार, अकूत संपत्ति अर्जित कर ली कन्हैया ने


देवघर जिले के मधुपुर व सारठ से तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार

नकद 1 लाख 47 हजार 500 रुपए, 7 मोबाइल, 6 सिमकार्ड, 3 पासबुक व 2 एटीएम जब्त

देवघर। साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में मधुपुर व सारठ थाना क्षेत्र से छापेमारी कर 3 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मधुपुर थाना क्षेत्र के गोनैया गांव निवासी गौतम कुमार दास पिता रघु दास, मिसरना गांव निवासी दीपू दास पिता ओमेश्वर दास व सारठ थाना क्षेत्र के बरदेही गांव निवासी कन्हैया कुमार पिता प्रताप कुमार महरा शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने नकद 1 लाख 47 हजार 500 रुपए, 7 मोबाइल फोन, 6 सिमकार्ड, 3 बैंक पासबुक व 2 एटीएम कार्ड भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के संदर्भ में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त गांव के कुछ युवक लोगों को फोन कर उन्हें झांसे में लेकर साइबर ठगी का काम कर रहे हैं। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर साइबर पुलिस द्वारा मधुपुर व सारठ थाना क्षेत्र से छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद किए गए मोबाइल फोन, बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड में साइबर क्राइम से संबंधित कई साक्ष्य पुलिस को प्राप्त हुआ है। जब्त किए हुए पैसे बरदहिया निवासी कन्हैया कुमार के घर से बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा कन्हैया की घर की तलाशी लेने के दौरान एक डब्बानुमा चीज पाया गया। जिसे पुलिस बलों द्वारा देखा गया तो उसमें पैसा छुपा कर रखा हुआ पाया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि कन्हैया कुमार ने साइबर क्राइम से अकूत  दौलत अर्जित कर ली है। कन्हैया कुमार अपने घर पर एक आलीशान मकान बनवा रहा है। उसके घर का मेन गेट 50 हजार रुपए से अधिक की कीमत की थी। उपरोक्त साइबर आरोपी के मोबाइल की जांच के दौरान उनके मोबाइल में ई वायर रुपे, जिंगोय, जेटा, म्यूजपे, आईआरसीटीसी आई मुद्रा, मार्केट्स सहित कई नए ई वोल्ट्स पाए गए हैं। जिनमें पैसे ट्रांजेक्शन करने के साक्ष्य पाए गए हैं। छापेमारी टीम का नेतृत्व साइबर डीएसपी नेहा बाला कर रही थी जबकि टीम में साइबर थाना की इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, पीएसआई शैलेश कुमार पांडे, प्रेम प्रदीप कुमार, कुलदीप यादव, आरक्षी सपन मंडल, तीरथ कुमार सिंह, प्रदीप मंडल, वरुण कुमार दर्वे, विजय मंडल, मंगल टुड्डू, सुरेश मरांडी, भूषण एक्का, दीपेश सिंह व विक्रम सिंह शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...