गिरिडीह: पचम्बा थाना क्षेत्र के गिरिडीह पचम्बा मुख्य मार्ग में स्थित बोडो के समीप श्रीराम सीमेंट हाउस में चोरों ने आतंक मचाया।
दुकान के प्रोपराइटर पिंटू बरनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग पचास हजार रुपये की चोरी हुई है तथा चोरों ने रात्रि के समय बंद पड़े दुकान पर छत का शटर काटकर प्रवेश किया और गल्ले से, गोदरेज से, सभी जगह से रखे पैसे को लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना समीप के थाने में दे दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी शर्माना सिंह एएसआई सत्यदीप कुमार एस आई इस्माइल मरान्डी व दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटना का ब्योरा लिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द सारे चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
बता दें कि पचम्बा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों ने आतंक मचाए हुए हैं बताया जा रहा है कि कोयले में हो रही नाका बंदी को लेकर कोयला चोरों ने अब घरों को और दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
अब देखना यह है कि पचम्बा थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित मुख्य मार्ग में चोरों ने इस घटना को अंजाम देकर ना सिर्फ थाने थाना प्रभारी की नींद उड़ाई है बल्कि पुलिस प्रशासन को भी चुनौती देने का कार्य किया है। अब देखना यह है कि कब तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बच पाते हैं फिलहाल अनुसंधान जारी है।
No comments:
Post a Comment