एसएसपी वैभव कृष्ण ने एसएचओ समेत तीन पत्रकार रिश्वत लेते किये गिरफ्तार,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्णा ने बुधवार को बताया, ‘‘सेक्टर 20 पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार पंत और पत्रकारों सुशील पंडित, उदित गोयल और रमन ठाकुर को कल गिरफ्तार किया गया।’’
उन्होंने बताया कि चारों को सेक्टर 20 पुलिस थाने में आठ लाख रुपए की रिश्वत लेते या जबरन वसूली करते रंगे हाथ पकड़ा गया। कृष्णा ने कहा, ‘‘वे एक कॉल सेंटर मालिक से नवंबर 2018 में दर्ज हुई एक प्राथमिकी से उसका नाम हटाने के एवज में धन वसूल रहे थे।’’
जिस थाने में है थानाप्रभारी उसी थाने की हवालात में बंद है थाना प्रभारी और तीन पत्रकार
नोएडा: एसएसपी वैभव कृष्ण ने जिले में आज फिर एक बात साबित की है। जिले का कैप्टन जैसा होगा वैसा ही जिले को चलना पड़ेगा। ईमानदार अधिकारी के रूप में अपनी एक पहचान बना चुके वैभव कृष्ण ने जिले की पुलिस को एक नसीहत दे दी।
जब तक में एसएसपी हूँ जिले में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।
चाहे वो कितना ही ताकतवर हो। नोएडा के सेक्टर 20 से एक बड़ी खबर आ रही है। जिसके अनुसार एसएसपी वैभव कृष्ण ने नोएडा के सेक्टर-20 थाना प्रभारी मनोज पंत को खुद रंगे हाथों आठ लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है।
मनोज पंत के साथ पत्रकार उदित गोयल,रमन ठाकुर और सुशील पंडित गिरफ़्तार हुए है।
यह चारों लोग एक कॉल सेंटर से वसूली कर रहे थे। कॉल सेंटर और चारों के बीच करोड़ों की डील होनी थी।
मौके से एसएसपी ने एक पिस्टल भी बरामद किया है। एसएसपी ने एडिशनल प्रभारी थाना सेक्टर २० जयवीर सिंह को सस्पेंड किया है। एसएसपी नोएडा की बड़ी कार्यवाही । चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड और केस भी कराया दर्ज एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर और तीनों पत्रकारों को हवालात में बंद किया गया है।खबर आ रही है कि थोड़ी देर में कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। अभी थोड़ी देर में एसएसपी प्रेस वार्ता कर जानकारी भी देंगे। पुलिस ने ये गिरफ्तारियां ऑपरेशन 'ट्रैप' के अंतर्गत की थीं। आरोपियों में सेक्टर 20 के एसएचओ मनोज पंत, कथित पत्रकार सुशील पंडित, उदित गोयल और रमन ठाकुर हैं। इन सबको सेक्टर 20 के एसएचओ के दफ्तर में 8 लाख रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी एक कॉल सेंटर मालिक से उसका नाम एक एफआईआर से हटाने की एवज में पैसे वसूल रहे थे। एफआईआर नवंबर 2018 में दर्ज की गई थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्णा ने बुधवार को बताया, ‘‘सेक्टर 20 पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार पंत और पत्रकारों सुशील पंडित, उदित गोयल और रमन ठाकुर को कल गिरफ्तार किया गया।’’
उन्होंने बताया कि चारों को सेक्टर 20 पुलिस थाने में आठ लाख रुपए की रिश्वत लेते या जबरन वसूली करते रंगे हाथ पकड़ा गया। कृष्णा ने कहा, ‘‘वे एक कॉल सेंटर मालिक से नवंबर 2018 में दर्ज हुई एक प्राथमिकी से उसका नाम हटाने के एवज में धन वसूल रहे थे।’’
थाना प्रभारी जयवीर सिंह है फरार
एसएसपी ने बताया कि इनमें से एक पत्रकार के पास से मर्सिडीज कार जब्त की गई है, जो पृथम दृष्ट्या किसी ‘‘आपराधिक गतिविधि’’ से संबंधित प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि एक पत्रकार के पास से .32 बोर की पिस्तौल मिली है।
जिला पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘कुल आठ लाख रुपए जब्त किए गए हैं और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 20 पुलिस थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी जयवीर सिंह को मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment