उज्जैन. अलीगढ़ में हैवानों की हैवानियत पर पूरा देश उबल रहा है। पूरे देश की यह मांग है कि अलीगढ़ के दरिंदों को फांसी हो। अभी अलीगढ़ का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर से भी एक दिल दहलाने देने वाली खबर सामने आई है। अलीगढ़ की तरह ही हैवानों ने पांच साल की बच्ची से रेप किया और हत्या कर शव को शिप्रा नदी में फेंक दिया। महाकाल की नगरी उज्जैन आज शर्मसार है। पांच साल की मासूम बच्ची के साथ यहां भी हैवानियत हुई है। जिसे सुन आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जहां रात के अंधेरे में बच्ची का अपहरण किया गया, फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को शिप्रा नदी में फेंक दिया गया। इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश है। लोग दरिंदों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। उज्जैन के भूखी माता क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्टे पर अपने परिवारवालों के साथ सो रही बच्ची का आरोपियों ने अपहरण किया। वहां, बच्ची के माता-पिता और दो बहनें और सो रही थीं। जब सुबह परिवार की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। परिवार वालों ने काफी ढूंढा लेकिन बच्ची नहीं मिली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी खोजबीन की लेकिन कोई खबर नहीं मिली। शुक्रवार को दोपहर में मिली जानकारी स्थानीय लोगों ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे भूखी माता क्षेत्र स्थित लालपुर के समीप नदी में एक बच्ची का शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की पहचान की तो वह ईंट भट्ठे से गायब बच्ची के रूप में पहचान की गई। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
No comments:
Post a Comment