राँची
चुटिया थाना क्षेत्र के राँची क्लब गेट के आगे रोड के दूसरी और हिंदुस्तान सेंटरी दुकान के पास खड़ी इनोवा कार का शीशा तोड़कर चोरों ने कार में रखे करीब 35 लाख रुपया के जेवरात एवँन अन्य समान की चोरी कर ली।यह घटना रविवार की रात लगभग 9 बजे घटित हुई।बता दें कि मोरहाबादी के रहने वाले राकेश सिंह के साथ यह घटना हुई। राकेश सिंह ने अपनी भगिनी की शादी के लिए मोरहाबादी स्थित आवास से राँची क्लब आए हुए थे इसी दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली।इस मामले में चुटिया थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
भुक्तभोगी राकेश सिंह के द्वारा चुटिया थाना ने दिए आवेदन के अनुसार राकेश सिंह अपने भगिनी की शादी में राँची क्लब आए हुए थे इसी दौरान उन्होंने अपनी इनोवा कार को राँची क्लब के सामने लगाए थे। कुछ देर के बाद राकेश सिंह ने अपने बेटे से कार में रखे ट्रॉली बैग लाने को कहा जब उनके बेटे कार के पास गए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और कार में रखे ट्रॉली बैग गायब है।पुलिस जांच में जुटी है।क्लब के सामने सभी दुकान का सीसीटीवी जांच किया जा है।
इधर सीसीटीवी जांच के दौरान ये भी सच्चाई सामने आया है कि जितने भी दुकान है लगा सीसीटीवी सिर्फ शो के लिए रखा है।क्योंकि तीन से चार दुकान में जब सीसीटीवी जांच करने पहुंचा पुलिस तो दुकानदार का कहना है रविवार को सीसीटीवी बंद रखते है।अब ये कैसा तर्क है दुकानदार ही जाने।एक पुलिस अधिकारीन ने बताया जिस जगह इंनोवा गाड़ी लगी हुई थी उस दुकान में सीसीटीवी सामने लगी हुई है।दुकानदार से जब सीसीटीवी दिखाने बोले तो कहा रविवार को बंद कर देते हैं।
No comments:
Post a Comment