आम आदमी पार्टी के द्वारा शुरु किये गये *बिजली पानी आंदोलन* के तहत आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुँचे अौर हिन्दपीढ़ी के कई मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
हिन्दपीढ़ी के ग्वाला टोली, नाला रोड, एकरा मस्जिद गल्ली सहित विभिन्न मोहल्लों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों से मिलकर उनसे बात की तथा लोगोँ को बिजली पानी आंदोलन में आम आदमी पार्टी के साथ आकर अपने अधिकार के लिये मजबुती से मिलकर लड़ने की अपील की।
लोगों के बीच पर्चा बाँटकर आप के कार्यकर्ताओं ने लोगों को मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा 2018 तक सस्ता और 24 घंटे बिजली देने के झुठे वादे के बारे में बता रहे है। आप के कार्यकर्ता स्थानीय विधायक सह मंत्री सीपी सिंह द्वारा 50 हजार घरों को पाईपलाईन से पानी देने के झूठे वादे से अवगत करा रहे हैं कि किस तरह आज भी राँची के 80% घरों से पाईपलाईन से पानी नहीं जाता। 234 करोड़ रूपये में 2012 तक 30 महीने में पुरा होने वाली योजना का बजट बढ़कर 380 करोड़ रूपये हो गया, किन्तु आज भी कार्य 10 साल से लटका है। अौर ठेका एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया गया।
पार्टी के कार्यकर्ता इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भेजा जाने वाले पत्र की प्रति भी लोगों से हस्ताक्षर कराकर जमा कर रहे हैं। पानी बिजली की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी राँची की जनता की ओर से 25 हजार शिकायत पत्र प्रधानमंत्री को भेजेगी। बताया कि शहर में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे *बिजली पानी आंदोलन* में लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
आगामी 12 जून को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली - पानी आंदोलन के तहत राजभवन पर धरना देंगे।
अभियान में मुख्यरूप से श्री राजन सिंह, पवन पांडे, राजेश कुमार, परवेज अख्तर, कृष्णा क़िशोर , विकास पाठक इत्यादि शामिल रहे। उपरोक्त जानकारी राजेश कुमार मीडिया प्रभारी ,आम आदमी पार्टी,झारखंड ने दी ၊
No comments:
Post a Comment