बताया जा रहा है तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस दल पेट्रोलिंग के लिए निकली थी. गश्ती के दौरान ही पांच मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया. हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी. हत्या के बाद नक्सलियों ने पुलिस के हथियार छीन लिये और नारा लगाते हुए फरार हो गये. मृतकों में एक एएसआई गोवर्द्धन पासवान और एक आरक्षी मुंधन हांसदा, कांस्टेबल युधिष्ठिर मालूआ, डिब्रू पूर्ति, धनेश्वर महतो शामिल हैं. जबकि चालक सुकलाल कुदड़ा ने भाग कर जान बचायी.
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नक्सली बुंडू की और भाग गये. घटना के बाद कुकडु बाजार खाली हो गया और सन्नाटा पसर गया. खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है ၊
No comments:
Post a Comment