रिपोर्टः दिनेश कुमार पंडित ၊ बिहार के जिला नवादा में अपराधी एक बार फिर से बेखौफ होते दिख रहे हैं. ताजा मामला नवादा का है जहां लूट का विरोध करने पर एक निजी चैनल के पत्रकार के भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के नवादा-नारदीगंज पथ पर स्थित गोन्दापुर पुल के पास की है. मृतक युवक विकास कुमार ब्रम्हण भोज खाकर अपने घर वापस लौट रहा था, तभी अपराधियों ने उसके साथ लूटपाट की. इस दौरान जब विकास ने उनका विरोध किया तो अपराधियों ने विकास को लोहे के रॉड व अन्य हथियारों से जमकर पिटाई कर दी. जब इतने से भी अपराधियों का मन नहीं भरा, तब विकास को एक व्यक्ति रामबली चौधरी के घर में ले जाकर पिटाई की और जब विकास की हालात गंभीर हो गई. इसके बाद उन लोगों ने अपना बचाव करते हुए पुलिस को चोर पकड़े जाने की सूचना दी. बताया जाता है कि पिटाई करने में एक शिक्षक सुनील कुमार भी शामिल हैं, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी युवक को अपने कब्जे में कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर चिन्ताजनक स्थिति में उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना जाने के क्रम में विकास की मौत रास्ते में हो गई. जानकारी के अनुसार जब पुलिस विकास को शांति नगर मुहल्ला स्थित एक घर से जख्मी हालात में मुक्त कराई. तब उस घर में किराये पर रह रहे गया जिला अन्तर्गत महकार थाना क्षेत्र के महेन्द्र यादव के पुत्र शिक्षक सुनील कुमार ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर विकास पर अपने घर में घुसने का आरोप लगाया. विकास की मौत के बाद पुलिस ने सूचक सुनील को गिरफ्तार कर लिया।है मृतक एक निजी चैनल के पत्रकार विश्वास कुमार का भाई था. विकास की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. इस घटना के बाद जिला के पत्रकारों ने एसपी हरि प्रसाथ एस से मिलकर विकास की मौत की जानकारी देते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है. एसपी ने पत्रकारों को आश्वस्त व भरोसा दिलाते हुए कहा कि निश्चित रूप से हत्यारों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने का काम किया जायेगा. एसपी से मिलने वालों में यशवंत सिन्हा, पंकज सिन्हा, सुरेश राय, बब्लू कुमार, अनिल विशाल, शैलेश कुमार, सुधीर सिंह, रिंकु केसरी, राहुल राय, बंटी पाण्डेय तथा बिरेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य पत्रकार शामिल थे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
No comments:
Post a Comment