यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने सुबह सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र जीज़ान में सऊदी अरब का एक ड्रोन विमान मार गिराया।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने बताया है कि इस ड्रोन विमान को जीज़ान के जहफ़ान क्षेत्र में निशाना बनाया गया है।
सऊदी अरब और उसके घटकों द्वारा यमन के भीषण परिवेष्टन के बावजूद इस देश की सेना और स्वयं सेवी बलों की रक्षा शक्ति में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने यमन पर सऊदी गठबंधन के हमलों के आरंभ से अब तक सऊदी अरब और उसके घटकों के कई ड्रोन विमान मार गिराए हैं।
यमनी सेना की यह कार्यवाही सऊदी सैन्य गठबंधन द्वारा अलहुदैदा में युद्ध विराम समझौते के निरंतर उल्लंघन के जवाब में की जा रही है। स्टाकहोम में पिछले वर्ष दिसम्बर के महीने में यमनी गुटों के बीच इस बात पर सहमति हुई थी कि अलहुदैदा में युद्ध विराम पर अल किया जाएगा और 18 दिसम्बर से यह युद्ध विराम लागू है।
यमन में युद्ध विराम और इस देश में संकट को वार्ता द्वारा हमल करने के लिए अब तक कई बार वार्ताएं और प्रयास हो चुके हैं किन्तु सऊदी अरब और उसके घटकों ने हर बार प्रयासों को विफल बना दिया है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 को अमेरिका, संयुक्त अरब इमारात और कुछ दूसरे देशों के समर्थन से यमन पर हमला किया था जिसमें अब तक 14 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं।
मारे जाने वालों में ध्यान योग्य संख्या बच्चों और महिलाओं की है। यमनी जनता के कड़े प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब और उसके घटक यमन में अब तक अपने किसी भी लक्ष्य को साध नहीं सके हैं।
No comments:
Post a Comment