*
सरायकेला : जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत नगर निगम कार्यालय के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में बरामद किया। वहीं मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इधर मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव होने की सूचना पुलिस दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि युवक की निर्मम हत्या पत्थर से कूचकर की गई है। इधर पुलिस हत्याकांड का मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है। वही इस संबंध में थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आ रही है कि युवक की हत्या पत्थर से कूच कर की गई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पायी है। मामले की तफ्तीश जारी
No comments:
Post a Comment