झारखण्ड लोकसभा चुनाव 2019
29 अप्रैल-चतरा,लोहरदगा पलामू
6 मई -राँची, खुंटी,हजारीबाग, कोडरमा
12 मई-गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर,चाईबासा(सिंहभूम)
19 मई -राजमहल, दुमका,गोड्डा
रांची, दिनांक 10 मार्च 2019 ၊
लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा के पश्चात उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के ओर से अपर आयुक्त नगर निगम रांची, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित सभी थाना प्रभारी को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में निदेश दिए गए हैं।
पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में विभिन्न दलों /एजेंसियों द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित पोस्टर/ वॉल राइटिंग आदि को 24 घंटे के अंदर हटाने की कार्रवाई किए जाने का निदेश गया है।
पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि संबंधित राजनीतिक दलों/एजेंसियों आदि के द्वारा संबंधित कार्रवाई नहीं की जाती है तो स्वयं उन्हें हटाने की कार्रवाई करते हुए खर्च की राशि नियमानुसार वसूली संबंधित राजनीतिक दलों/एजेंसियों से करना सुनिश्चित करेंगे
No comments:
Post a Comment