रामगढ़ ၊ पुलिस ने पीएलएफआई के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो देसी कट्टा, पांच गोली, 3 मोबाइल बरामद किया है. लेवी वसूलने के लिए सभी उखाड़ बेडेवा जंगल में जमा हुये थे।
रामगढ़ एसपी निधि द्विवेदी को गुप्त सूचना मिली थी कि उखाड़ बेडेवा जंगल में पीएलएफआई के नक्सली लेवी वसूलने के लिए जमा हुये है।इसी सूचना के आधार पर एसपी ने रजरप्पा, कुजू और मांडू पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिये. तीनों थाना की पुलिस ने रणनीति के तहत कार्रवाई कर जंगल से पांच पीएलएफआई नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, पांच गोली और तीन मोबाइल भी बरामद किया है. पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।
No comments:
Post a Comment