Tuesday, November 19, 2019

मारपीट करने वाले बांग्लादेशी क्रिकेटर शहादत हुसैन पर लगा 5 साल का प्रतिबंध


न्यूज़ डेस्क।
बांग्ला देश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को राष्ट्रीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शहादत हुसैन को मैच के दौरान टीम के साथी से मारपीट के कारण पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जिसमें दो साल की सजा निलंबित है। अंपायरों ने शहादत की शिकायत की थी जिन्हें रविवार को राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के मैच के दौरान टीम के साथी को थप्पड़ और लात मारते देखा गया था।

बोर्ड ने बताया कि राष्ट्रीय महासंघ ने दो साल के प्रतिबंध को निलंबित रखा है लेकिन ‘शारीरिक हमले’ का आरोप स्वीकार करने वाले शहादत पर तीन लाख टका (3540 डालर) का जुर्माना भी लगाया गया है। बोर्ड के अधिकारी के अनुसार ढाका और खुलना के बीच मैच के दौरान गेंद को कैसे चमकाया जाए इस पर बहस के बाद 33 साल के शहादत ने युवा गेंदबाज अराफात सनी जूनियर पर हमला कर दिया था।

बीसीबी की तकनीकी समिति के प्रमुख मिनहाजुल अबेदिन ने कहा, ‘उसके अतीत के बर्ताव को ध्यान में रखते हुए हमने उसे पांच साल के लिए सजा देने का फैसला किया। इस प्रतिबंध के अंतिम दो साल निलंबित रहेंगे।’ शहादत पर आजीवन प्रतिबंध भी लग सकता था।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...