Tuesday, January 14, 2020
झारखंड की नई सरकार को राज्य भर के पत्रकार आशा भरी दृष्टि से देख रहे हैं - सर्वेश तिवारी,एबीपीएस एस प्रदेश अध्यक्ष
गिरिडीह। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने आज जिले के डुमरी विधायक जगरनाथ महतो को डुमरी सीट पर लगातार उनकी चौथी जीत पर बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रसाद सोनी,अनुशासन समिति उपाध्यक्ष बासु बिहारी महतो आदि मौजूद थे।झारखंड में विभिन्न समाचार पत्रों,पत्रिकाओं,टीवी एवं न्यूज़ चैनल पोर्टल,इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सॉफ्ट मीडिया में कार्यरत विभिन्न पदों पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में कार्य कर रहे पत्रकारों की समस्याओं को लेकर पत्रकार संगठन एबीपी एसएस के प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक श्री महतो से बातचीत की।
उन्होंने झामुमो की पिछली सरकार के समय घोषित राज्य भर के पत्रकारों के लिए बीमा सुविधा,पेंशन सुविधा तथा सुरक्षा की ओर विधायक का ध्यान आकृष्ट किया।श्री तिवारी ने कहा कि नई सरकार को झारखंड के सभी पत्रकार आशा भरी दृष्टि से देख रहे हैं।जिस पर झामुमो विधायक श्री महतो ने कहा कि अभी राज्य मंत्री मंडल का गठन होने वाला है,जिसके बाद इस विषय पर कार्य किया जाएगा।उन्होंने इस विषय में सहमति प्रदान करते हुए राज्य भर के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर गंभीरता दिखाई और आश्वासन दिया। राज्य के प्रभावशाली विधायक के अलारगो ग्राम स्थित उनके आवासीय कार्यालय पर विभिन्न कार्यों हेतु वहां पहुंचे लोगों की भारी भीड़ लगी थी। उन्होंने एबीपी एसएस के पदाधिकारियों को मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूड़ा तिलकुट खिलाकर विदा किया तथा उन्हें भी पर्व की शुभकामना दी गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...


No comments:
Post a Comment