घनबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ" महुदा खण्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम बाघमारा प्रखंड के बांसजोड़ा पंचायत अंतर्गत पिपराटांड स्थित फुटबॉल मैदान के प्रांगण में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर संपन्न हुआ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों के आपसी मिलन एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।
धनबाद जिला भर से आए हुए विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य एवं आसपास के सदस्य कार्यक्रम में मुरारी प्रसाद,सिद्धांत विक्रम,20 सूत्री अध्यक्ष गुड्डू घोष,हरखलाल महतो,डॉ. सुनील कुमार,मनोज रवानी,सुमीत आर्या मोदी,कुलदीप पाण्डेय,बिनोद कु.रवानी,डॉ.सेवा प्रसाद,गिरधारी रॉय, राजेश रवानी,रमेश शर्मा आदि स्वयंसेवक सदस्य उपस्थित हुए।

No comments:
Post a Comment