Thursday, January 16, 2020

गिरिडीह में युवक की हुई हत्याकांड में दोनों मित्र हुए गिरफ़्तार,हत्या का कारण बना प्रेम प्रसंग




#गिरिडीह ।  पुलिस नें बनखन्जो में हुये रीतेश हत्याकांड की गुत्थी घटना के 24 घण्टे के भीतर सुलझाने में कामयाब रही। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में शामिल किए गए बाईक के साथ खून लगा हुआ लकडी का कुंदा भी जब्त कर लिया है।

गुरुवार को जिले के पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर इस बावत जानकारी देते हुये बताया कि रीतेश की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। उन्होंने मामले का खुलासा करते हुये बताया कि
रीतेश की हत्या का कारण जो लड़की बनी है वह नाबालिग है। वंही उसकी हत्या में शामिल रीतेश का दोस्त सिद्धार्थ कुमार वर्मा और छोटू यादव भी नाबालिग है।
 
पुलिस कप्तान ने बताया कि सिद्धार्थ और छोटू यादव ने मिलकर पहले रीतेश को झरियागादी में बालगोपाल यादव के घर गांजा पीलाया। इसके बाद दोनों रीतेश को लेकर बाजार गए फिर  तिलकूट खरीद कर बनखंजो पहुंचे। जहां सिद्धार्थ और छोटू यादव ने रीतेश के साथ पहले जमकर मारपीट किया। उसके बाद सिद्धार्थ ने लकड़ी के कुंदे से बनखंजो पहाड़ के पीछे उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि रीतेश की हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने मामले को सड़क हादसे में बदलने का प्रयास करते हुए पचंबा थाना पुलिस को भ्रम में डालने का प्रयास किया। लेकिन वह उसमे कामयाब नही हो पाये।  पचंबा थाना पुलिस ने छोटू यादव को जहां बरगंडा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं दुसरे आरोपी सिद्धार्थ को पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चितमाडीह गांव से दबोचने में सफलता पाई। 

प्रेसवार्ता में एसपी सुरेन्द्र झा,के अलावे डीएसपी संतोष मिश्रा, पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद समेत अन्य कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...