आज दिनांक 03/05/2019 को आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश कमिटी की बैठक प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी की अध्यक्षता में कांके रोड, राँची में हुई।
बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई तथा आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर योजना बनाने एवं सांगठनिक कार्य की भी समीक्षा की गई। साथ ही अभी से विधानसभाओं में चुनावी अभियान शुरू करने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन पांडेय की अध्यक्षता में कैम्पेन कमिटि बनाई गई है।
पार्टी के द्वारा उम्मीदवारों की के चयन के लिये प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में एक स्क्रीनिंग कमिटी की घोषणा की गई।कमिटी उम्मीदवारों के स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों की सूची प्रदेश कमिटी को सौपेंगी, तत्पश्चात अंतिम रुप में उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण मुण्डा के नेतृत्व में एक अनुशासन समिति की भी घोषणा गई
आज की बैठक में प्रो. उषा रानी, डॉ अविनाश नारायण तथा श्री आर एन सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल कराया गया।
बैठक में सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने पर गहन चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहा कि झारखंड में पार्टी लंबे समय से संगठन व जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है अौर इसका परिणाम आगामी विधान सभा चुनाव में दिखेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में लगभग पिछले 5 सालों में रघुवर दास के नेतृत्व में अब तक झारखंड को लूटने की परंपरा को जारी रखा गया तथा अपने जनविरोधी फैसलों से जनता द्वारा दिये गये बहुमत का अपमान किया ग़या है। झारखंड के लोग आज विकल्प की तलाश कर रहे हैं तथा आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में यह विकल्प देने जा रही है और पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार देगी।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार, श्री लक्ष्मीनारायण मुण्डा, श्री पवन पांडे, श्री संतोष मानव, श्री परवेज सहजाद, कोषाध्यक्ष श्री आलोक शरण, प्रदेश सचिव श्री राजन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री आबिद अली, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रितम मिश्रा, श्रमिक विकास संगठन के राजेश वर्मा तथा प्रदेश समिति के विधानचंद्र राय, राजेश सिंह, हरदयाल प्रसाद यादव, कुमार राकेश, विनोद सिंह, डॉ० उषा किरण, डॉ० अविनाश नारायण, रेणुका तिवारी, हर्ष दूबे, किशोर सिन्हा, संजय राम, राजकुमार सोनी, राहुल बसु, रवि निरंजन टोप्पो, कृष्ण मुरारी शर्मा, एवं ज्योतिष जयहिन्द , श्री अंजन वर्मा, अजय कुमार, वसीम अकरम एवं सोमा लिंडा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी आप के प्रदेश स्तरीय मीडिया प्रभारी कुमार राजेश ने दी ၊
No comments:
Post a Comment