Monday, June 3, 2019
समाजसेवी गौरव गोयल, मालिक मजेर पैट्रोल पम्प निवासी लाडवा की आज सड़क हादसे में दुखद मौत
कुरूक्षेत्र : समाजसेवी गौरव गोयल, मालिक मजेर पैट्रोल पम्प निवासी लाडवा की आज दिल्ली से लाडवा आते हुए सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई। गौरव अपनी पत्नी डॉ रंजना गोयल (प्रिंसिपल, ज्ञान भारती बीएड कॉलेज इंद्री) के साथ स्वीडन से घूम कर दिल्ली एयरपोर्ट से वापिस लाडवा आ रहे थे। पानीपत जीटी रोड पर अचानक गाड़ी शेटरिंग से लदी ट्रॉली में जा भिड़ी और कार सवार गौरव गोयल की गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी डॉ रंजना गोयल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का परिवार लाडवा (कुरुक्षेत्र) का प्रसिद्ध परिवार था, जोकि समाजसेवा के हर पुण्य कार्य में सहयोग देता था। गत कुछ दिन पहले ही मृतक कि मां श्रीमती कृष्णा गोयल का भी निधन हो गया था, जिसके बाद ही गौरव अपने परिवार के साथ स्वीडन अपनी पुत्री के पास गए थे, जोकि आज सुबह ही वहां से वापिस आए थे। दंपती की अचानक हुई दुखद मौत से लाडवा शहर में शोक का माहौल है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...
No comments:
Post a Comment