झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत बाबू आप बताएं। झारखंड अलग राज्य के लिए जब यहां के युवा बलिदान दे रहे थे, शहीद हो रहे थे। उस समय कांग्रेस की क्या भूमिका थी? आज उस कांग्रेस से एक साथ जुड़कर जेएमएम चुनाव लड़ रही है। जब-जब झारखंड में कांग्रेस रही। झारखंड की रचना नहीं हुई। अटल जी ने झारखंड की रचना की और नरेंद्र मोदी एवं रघुवर दास ने इसे संवारने का काम किया है। हेमंत बाबू और कांग्रेस के लोग यह बताएं। चतरा की जनता जानना चाहती है। आपने चतरा के लिए क्या किया। मैं तो पूरा हिसाब लेकर आया हूं कि भाजपा की सरकार ने विगत 5 साल में चतरा के लिए क्या किया। सबसे महत्वपूर्ण काम विगत 5 साल में हमने नक्सलवाद को जमीन के 20 फुट अंदर दफन करने का काम किया है। आज चतरा के गांवों में शांति है। जहां शाम ढलते ही शादी समारोह करने में लोग परहेज करते थे। आज उस स्थिति में परिवर्तन आया है। मैं लातेहार में शहीद 4 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके परिवार वालों को आश्वस्त करता हूं कि हमारे वीर जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ देंगे। ये बातें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चतरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनार्दन पासवान के पक्ष में आयोजित जनसभा में कही।
60 साल में 12 प्रतिशत घर में पेयजल, 5 साल में 35 प्रतिशत घर में पेयजल
अमित शाह ने युवाओं को इंगित कर कहा कि भाग्य की रेखा हमारे हाथों में नहीं होती। उन्नत सड़कें भाग्य की रेखा हैं। यह उद्योग लाती है रोजगार देती है हर क्षेत्र में काम होता है और राज्य, जिला और गांव समृद्ध बनता है। चतरा में आम्रपाली योजना शुरू हुई। स्टील प्लांट निर्माण हेतु योजना बन रही है। 73, 187 शौचालय बने। *राहुल बाबा कहते हैं कि शौचालय बनाना भी कहीं विकास है। राहुल बाबा मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मां बहन जब घर में शौचालय के अभाव में बाहर जाती हैं तो उन्हें कितनी लज्जा महसूस होती है। यह आप क्या जाने। आपने गरीबी देखी कहां है।* मोदी जी ने चतरा की माता बहनों की पीड़ा को समझा और उन्हें मान दिया। भाजपा की सरकार ने चतरा के 1, 91, 271 लोगों को स्वास्थ्य बीमा का कार्ड दिया। इनके इलाज में होने वाले पांच लाख तक का खर्च मोदी सरकार उठा उठाएगी। 57571 माताओं को गैस चूल्हा प्रदान कर उन्हें धुवां से मुक्ति दी गई। 20 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिला। 36 हजार जरूरतमंदों को पेंशन मिल रहा है। 10 एंबुलेंस एवं 39 बाइक एंबुलेंस रघुवर सरकार ने गरीबों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चतरा में उपलब्ध कराया है। 120 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण काम हुआ। पुल पुलिया बने। ताकि आवागमन सुलभ हो सके। सबसे जरूरी 60 साल में हेमंत व कांग्रेस के शासनकाल में मात्र 12% लोगों के घरों तक पेयजल पहुंचा। हमने 5 साल में 35% लोगों तक पेयजल की सुविधा पहुंचाई। यह हमारा संकल्प है। 2024 से पूर्व हर दलित हर आदिवासी के घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा।
वोट डालते समय आप याद रखें आपका वोट झारखंड के विकास के लिए हो
अमित शाह ने कहा कि जब जब कांग्रेस और झारखंड मुक्ति की सरकार बनी है। झारखण्ड में करोड़ों का घोटाला हुआ है। लेकिन मोदी और रघुवर सरकार पर 1रुपये के घोटाले का भी आरोप नहीं लगा। यह वही कांग्रेस है, जिसने ओबीसी समाज के लोगों को संवैधानिक सम्मान देने का काम नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने 5 साल के अंदर ओबीसी समाज को संवैधानिक सम्मान दिया है। हम अपने घोषणापत्र में भी कह चुके हैं कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही ओबीसी समाज को अधिक आरक्षण मिले इसकी पहल होगी। यह पहल बिना किसी के आरक्षण में छेड़छाड़ किए होगा। इसलिए वोट किसी को एमएलए मंत्री या सीएम बनाने के लिए नहीं बल्कि झारखंड के विकास के लिए करें।
सुन लो राहुल गांधी झारखंड की जनता कहती है यह कश्मीर हमारा है
अमित अमित शाह ने कहा कि देश सलामत रहे यह भाजपा के लिए सर्वोपरि है। 10 साल तक मौनी बाबा की सरकार थी। *2014 के बाद उरी और पुलवामा में आतंकी हमला हुआ। 10 दिन के अंदर मोदी सरकार ने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्हें माकूल जवाब दिया।* कांग्रेसी आतंकवाद की जड़ धारा 370 और 35ए को संभाल कर रखा था। लेकिन मोदी सरकार ने इन दोनों को हटाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सार्थक किया। राहुल बाबा आप सुन लो झारखंड की जनता कहती है कश्मीर हमारा है।
*प्रभु श्री राम तिरपाल के अंदर बैठे थे और कपिल सिंबल निर्लज्ज होकर कह रहे थे मामला अभी नहीं चलाना है*
अमित शाह ने उपस्थित जनसमूह से पूछा राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिए। बनना चाहिए तो फिर क्यों कांग्रेस ने इस मामले को लटका कर रखा। कहा कि कपिल सिब्बल ने निर्लज्ज होकर कहा था कि अभी इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में नहीं चलाना है। जबकि प्रभु श्री राम तिरपाल के अंदर बैठे थे। भाजपा की सरकार ने इस कार्रवाई को आगे बढ़ाया और सुप्रीम कोर्ट ने अपना अंतिम आदेश दे दिया जो आप सभी के समक्ष है। हम कांग्रेस की तरह वोट बैंक की राजनीति नहीं करते।

No comments:
Post a Comment