विनोद कुमार।
सरिया(गिरिडीह)। विधानसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का होनेवाले चुनाव बगोदर विधानसभा के चौथे दिन सोमवार को भाकपा माले प्रत्याशी सह पूर्व विधायक बिनोद कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ सरिया अनुमंडल पहुंचे। नामांकन के दौरान इनके साथ राजधनवार बिधायक राजकुमार यादव,पार्टी के जिला सचिव मनोज भक्त व मनोज पाण्डेय साथ रहे । इन्होने सरिया अनुमंडल पदाधिकारी रामकुमार मंडल के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया । इसके बाद अनुमंडल के बाहर निकले जहाँ हजारों समर्थकों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया । समर्थकों के साथ वहां से पैदल वे सभास्थल भगतसिंह स्थित ताडी मैदान पहुंचे । जहाँ उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया । इसके पूर्व पत्रकारों से बातचीत में इन्होंने कहा कि बगोदर विधानसभा को यहां के निवर्तमान बिधायक ने पीछे धकेलने का काम किया है । विकास के एक भी बडे कार्य इन्होंने नहीं किया । यहां तक की सत्ता में रहने के बाद भी ट्रामा सेंटर डुमरी चला गया । शिक्षा और सडक की हालत इनके काल में जर्जर हुआ ,जिसका इन्होंने मरम्मत तक नहीं करवाया । मजदूर, किसान, बेरोजगारों की समस्याओं को इन्होंने कभी विधानसभा के पटल पर रखने का भी प्रयास नहीं किया । आज सभी संकल्प लें कि पुनः माले के पक्ष में मतदान करे ताकि क्षेत्र का विकास हो सके ।
सोमवार को जहां 02 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा । जबकि अबतक कुल आठ लोगों द्वारा प्रपत्र की खरीदी की जा चुकी है । अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी रामकुमार मंडल के कार्यालय में नामांकन कार्य जारी है । अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी रामकुमार मंडल,सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुनीता कुमारी,राजेश लिंडा पूरा दिन कक्ष में मौजूद रहे ।जबकि एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थी । उम्मीदवारों के आने का इंतजार करते रहे। अबतक भाकपा माले के बिनोद कुमार सिंह,झाविमो के रजनी कौर, निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश महतो,भाजपा के नागेन्द्र महतो,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के ललिता कुमारी किन्नर व निर्दलीय जयप्रकाश प्रसाद,कांग्रेस से बासुदेव बर्मा व रामकुमार सिन्हा आदि आठ उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा । अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी रामकुमार मंडल ने बताया नामांकन के चौथे दिन माले प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र भरा है,जबकि अब तक आठ प्रपत्र बिक चुके हैं ।

No comments:
Post a Comment