रांची: राष्ट्र के 13 वें लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान समाप्त होने के बाद मीडिया में एग्जिट पोल की चर्चा जोरों पर है ၊ विभिन्न मीडिया चैनलों में कुछेक को छोड़ कर प्रायः सभी के पूर्वाभास पर आधारित चुनाव परिणाम की प्रमाणिकता व सत्यता भी संदेह से परे नहीं है ၊ एग्जिट पोल के प्रकाशन में कोई भी न्यूज़ चैनल पोल के आधार किस सर्वे पर आधारित है , यह स्पष्ट नहीं करते हैं ၊ अधिकांश 23 मई से इस मसले पर अपना रोना शुरू कर कन्नी काटते ही दिखेंगे ၊ यह तो वही बात हुई कि चित भी मेरी पट भी मेरी ၊ जैसे पार्टियों के चुनावी घोषणा पत्र की कोई गारंटी नहीं होती है , वही बात इन एगिज़ट पोल की है ၊
स्वतंत्र संवाद (The free Press) और तहलका लाइव के सर्वे में हमने जमीनी सच्चाई को लोकतंत्र के जनाधार को स्पर्श करने का अथक प्रयास किया है ၊ मीडिया के तथ्यहीन सर्वे को देख टीम ने इसे उजागर करना कर्तव्य समझ पेश की है ၊ जानिए झारखंड के किस सीट से कौन उम्मीदवार जीत रहे है। झारखंड में भाजपा महागठबंधन पर भारी पड़ता दिख रहा हैं। संसदीय चुनाव के परिणाम का सीधा प्रभाव राज्य के आगामी विधान सभा चुनाव में देखने को मिल सकता है , इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं ၊ सीट और जीतने वाले संभावित उम्मीदवार
राजमहल- विजय हांसदा, जेएमएम
दुमका- शिबू सोरेन, जेएमएम
गोड्डा- प्रदीप यादव, जेवीएम
चतरा- सुनील सिंह, भाजपा
कोडरमा- अन्नपूर्णा देवी ,भाजपा
गिरिडीह- चंद्रप्रकाश चौधरी, एनडीए
धनबाद- पीएन सिंह, भाजपा
रांची- संजय सेठ, भाजपा
जमशेदपुर- विद्यूत वरण महतो, भाजपा
सिंहभूम- गीता कोड़ा, कांग्रेस
खूंटी- कालीचरण मुंडा, कांग्रेस
लोहरदगा- सुखदेव भगत, कांग्रेस
पलामू- विष्णू दयाल राम, भाजपा
हजारीबाग- जयंत सिन्हा, भाजपा
No comments:
Post a Comment