====================
● 30 दिनों में कुल 41,32,321 देवतुल्य श्रद्धालुओं ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलार्पणः-उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा....
====================
● सभी के सहयोग से संभव हुआ राजकीय श्रावणी मेला, 2019 का सफल संचालनः- उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा.....
====================
राजकीय श्रावणी मेला, 2019 कई मायनों में खास रहा। पीछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष श्रद्धालुओं को कई अत्याधुनिक व नवीन सुविधाओं सरकार व जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही थी। श्रावणी मेला, 2019 के दौरान दिनांक-17.07.2019 से दिनांक-15.08.2019 तक 30 दिनों में कुल 41 लाख 32 हजार 321 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है जिनमें 28,51,301 पुरूष, 11,15,727 महिलाएं, 1,65,293 बच्चें शामिल है इसके अलावे आंतरिक अर्घा से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 30,90,440 रही। साथ हीं बाह्य अरघा के माध्यम से जलार्पण करने वाले 10,41,881 श्रद्धालु शामिल हैं।
पीछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 3,27,886 अधिक देवतुल्य श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया। राजकीय श्रावणी मेला, 2018 के दौरान 38,04,435 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया था।
● बाबा मंदिर से 30 दिनों में प्राप्त नगद आय...
राजकीय श्रावणी मेला, 2019 के दौरान दिनांक-17.07.2019 से दिनांक-15.08.2019 तक पिछले 30 दिनों में बाबा मंदिर की कुल आय 5,08,49,663 रूपये रही जिसमें मंदिर के अन्य स्रोतों से आय भी शामिल है। साथ हीं मंदिर दान काउंटर से 05 ग्राम सोने का 15 सिक्का एवं 02 ग्राम सोने का 39 सिक्कों, चाँदी का सिक्का 10 ग्राम का 1524, चाँदी का सिक्का 05 ग्राम का 1433 की बिक्री की गई एवं शीघ्रदर्शनम कूपन से प्राप्त आय 5,26,07,000 रूपये है।
पीछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 94,63,835 रूपये अधिक मंदिर की आय रही। राजकीय श्रावणी मेला, 2018 के दौरान बाबा मंदिर से प्राप्त नगद आय 4,13,85,828 रूपये रही।
● देवतुल्य श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में मुक्कमल स्वास्थ सुविधा....
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 30 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में दिनांक-17.07.2019 से दिनांक-15.08.2019 तक 30 दिनों में कुल 1,80,620 श्रद्धालुओं का ईलाज किया गया है, जिनमें से 1,29,854 पुरूष, 41,985 महिलाएँ एवं 8,781 बच्चे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मेला के दौरान 84,386 बच्चों को पल्स पोलियो का टीका दिया गया है।
पीछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 62,660 अधिक श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी गई। राजकीय श्रावणी मेला, 2018 के दौरान 1,17,960 श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी गयी थी।
● विद्युत विभाग द्वारा देवनगरी की साज-सज्जा का पूर्ण इंतजाम किया गया है....
श्रावणी मेला, 2019 के दौरान इस वर्ष अस्थायी कनेक्शन लेने वाले दुकानदारों व जिला प्रशासन की ओर से पदस्थापित प्रशासनिक शिविरों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। मासव्यापी मेला के तहत बिजली विभाग को 2.6 करोड़ की राजस्व की वसूली हुई है। मेला के दौरान लगभग एक हजार से अधिक दुकानदारों, प्रतिष्ठानों व प्रशासनिक शिविरों को संचालित करने के लिए डेकोरेटरों ने अस्थायी कनेक्शन लिया। इसके एवज में विद्युत विभाग को देवघर व जसीडीह अवर प्रमंडल अंतर्गत अस्थायी दुकानों से नकद 35 लाख 99 हजार 444 रूपये प्राप्त हुए है। जबकि प्रशासनिक शिविरों से लगभग दो करोड़ रूपये से अधिक की राजस्व की वसूली हुई है। साथ हीं श्रावणी मेला में 1400 विद्युत पोलों में स्पाईरल लाईट व 60 लाख रंगीन झालर लाईट लगाकर पूरे शहर को सुसज्जित किया गया है। साथ हीं 320 विद्युत आकृति व 42 बेहतरीन तोरण द्वारों का भी निर्माण कराया गया है।
● श्रावणी मेले के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं को खूब भाता है टेंट सीटी की सूख-सुविधा....
पीछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष मेला में आए देवतुल्य श्रद्धालु बहुतायात संख्या में निःशुल्क टेन्ट सिटी का प्रयोग कर रहे है एवं अभी तक इनकी संख्या 4,20,000 है। देवतुल्य श्रद्धालुओं हेतु टेंट सीटी में पेयजल, शौचालय, चार्जिंग, चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ हर संभव सुविधा प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी थी। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कोठिया में एक हजार बेड की क्षमता वाले व दूसरा ढाई सौ बेड की क्षमता वाले टेंट सीटी का निर्माण कराया गया था।
● राजकीय श्रावणी मेला, 2019 के दौरान सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में चाक-चौबंद रही सुरक्षा-व्यवस्था....
श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही थी। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंताजम को लेकर 04 ड्रोन कैमरा, 316 सीसीटीवी कैमरा, 02 हीलियम बैलून, 15 हेण्ड हेल्ड मेटल डिटेक्टर मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। साथ हीं 13 की संख्या में डी.एस.एम.डी. मेटल डिटेक्टर मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावे सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रैफ, एनडीआरएफ, एटीएस, बम स्काॅड, डाॅग स्काॅड के साथ-साथ पुलिस बल के जवान व दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था।
● स्वच्छता और सुुविधाओं पर सरकार व जिला प्रशासन की विशेष नजर....
कांवरियां पथ में दुम्मा से खिजुरियां तक पेयजल विभाग द्वारा 194 शौचालय, 109 स्नानागार, 15 प्याऊ, 92 इंद्र वर्षा, 105 नलकूप व 54 डस्टबीन लगाये गये है। इसके अलावे नगर निमग क्षेत्र अंतर्गत 144 शौचालय व 99 स्नानागार, पुलिस आवासन में 15 स्नानागार का निर्माण कराया गया है।
● बैद्यनाथ धाम से बासुकीाथ धाम तक निःशुल्क बस सेवा का खूब आनंद उठा रहे है श्रद्धालु.....
मेला के दौरान परिवहन विभाग द्वारा अन्य राज्य से निबंधित प्राप्त प्रवेश शुल्क के रूप में 78,62,245 रुपये कर वसूली की प्राप्ति हुई है। इसके अलावे निःशुल्क सीटी बसों (34 सीट वाली) की कुल संख्या 07 है, जो कि सरकारी बस स्टैंड से पूर्वाह्न 08ः00, पूर्वाह्न 10ः00, अपराह्न 12ः00, अपराह्न 02ः00, अपराह्न 04ः00 बजे और 06ः00 बजे संध्या ’’पहले आओ पहले पाओ’’ के आधारित पर जिला परिवहन कार्यालय से बासुकीनाथ के लिए प्रस्थान करती है। इससे कुल 33,000 कांवरियों ने निःशुल्क बस सेवा का लाभ उठाया है।
पीछले वर्ष श्रावणी मेला, 2018 के दौरान कुल 5,69,745 रूपये रही।
● मेला क्षेत्र में सूचना जनसम्पर्क विभाग की अहम भूमिका....
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 29 सूचना-सह-सहायता केन्द्र लगाये गये हैं, ताकि इन सूचना केन्द्रों के माध्यम से बिछुडे हुए कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया जा सके। इन केन्द्रों में 30 दिनों में 50,892 खोये-पाये कांवरियों का निबंधन किया जा चुका है जिनमें से 22,606 को उनके परिजनों से मिला दिया गया है। सूचना केंद्रों में कुल 174 उद्घोषकों की प्रतिनियुक्ति 3 पालियां में की गयी है। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के थकावट को दूर कर उनमें नई ऊर्जा और नई उत्साह का संचार करने हेतु 04 मंचो पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जा रहे है।
● कांवरियां सहायता शिविर की खूब प्रशंसा करते दिखे श्रद्धालु....
आर0मित्रा़+2 विद्यालय परिसर में अवस्थित कांवरियां सहायता शिविर के माध्यम से अबतक 518 असहाय कांवरियों को दिया गया रेलवे पास। इसके अलावे 125 श्रद्धालुओं को आर्थिक मदद भी पहुंचाया गया है। कुल 9,200 रूपये की राशि असहाय कांवरियों के बीच वितरित की गयी है।
● विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की मुक्कमल व्यवस्था....
मेला के दौरान मंदिर परिसर से 19 पाॅकेटमारों व चोरों को गिरफ्तार किया गया एवं 900 रूपये व 08 मोबाईल, एक सोने का हार बरामद किये गये। इसके अलावा कुल 137 वाहनों से 53,200 रूपये की यातायात जुर्माना भी वसूला गया है।
● देवघर दर्शन की भव्यता खूब पंसद आई श्रद्धालुओं को....
इस वर्ष शिवलोक परिसर में देवघर दर्शन की प्रतिकृति का निर्माण किया गया है। साथ ही शहिद जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करने हेतु कलाकृतियों का निर्माण भी कराया गया है, ताकि यहां आगन्तुक श्रद्धालु एक हीं जगह देवों की नगरी देवघर की प्रतिकृति के साथ देश के वीर जवानों के गाथा का सुगम दर्शन कर सके।
● राज्य कर उपायुक्त (देवघर अंचल) द्वारा अर्थदंड स्वरूप वसूलीकृत......
दिनांक 17.07.2019 से 13.08.2019 तक खोवा से वसूली 1.15, अन्य स्त्रोतो से 28.69 कुल 29.84 लाख रूपये की अर्थदंड स्वरूप वसूली की गयी।
*● सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री कर रहे है श्रद्धालुओं की मदद....*
इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री ट्वीटर से प्राप्त 80 फेसबुक के माध्यम से 66 शिकायतों व सुझावों को 24 घंटे के अंदर निस्पादित किया गया है। साथ हीं जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवघर द्वारा मेला के दौरान अभी तक कुल 624 प्रेस विज्ञप्ति जारी किये जा चुके हैं।
*● श्राजकीय श्रावणी मेला के दौरान रेवले की आय....*
श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह सहित देवघर, बैद्यनाथ धाम तथा बासुकीनाथ स्टेशन से रेलवे के आय में 5.49 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष यात्रियों की संख्या में 0.37 प्रतिशत वृद्धि हुई है। रेलवे के आकड़े के अनुसार इस वर्ष मेले में 5,284 यात्रियों की संख्या में बढ़ी, जबकि इन यात्रियों से आय में 62,49,913 बढ़ोतरी हुई है। 17 अगस्त से 16 अगस्त, 2019 तक जसीडीह, देवघर, बासुकीनाथ व बैद्यनाथ धाम स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 14,09,562 है, जबकि इन यात्रियों से टिकट शुल्क के रूप में 12,00,83,310 रूपये की आय हुई है। वहीं, वर्ष 2018 में श्रावणी मेला के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 14,04,278 थी, व आय 1,13,83,397 हुई।

No comments:
Post a Comment