Friday, August 23, 2019

ब्रेकिंग:अनंत सिंह को बिहार लाएगी पुलिस;बाढ़ ASP लिपि सिंह जाएंगी दिल्ली, साकेत कोर्ट में बाहुबली विधायक ने किया सरेंडर


 *पटना ब्रेकिंग न्यूज*

*अनंत सिंह को बिहार लाएगी पुलिस, बाढ़ ASP लिपि सिंह जाएंगी दिल्ली, साकेत कोर्ट में बाहुबली विधायक ने किया है सरेंडर*
     बड़ी खबर पटना से जहां जानकारी के मुताबिक बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बिहार लाया जाएगा. अनंत सिंह को लाने बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह खुद अपनी टीम के साथ दिल्ली जाएंगी ၊

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह लिपि सिंह अपने टीम के साथ दिल्ली रवाना हो सकती हैं। फरार चल रहे पटना जिले के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह ने आज शुक्रवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया । सिंह के घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार चल रहे थे। वह इससे पहले दो वीडियो जारी कर चुके थे। उन्होंने 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, 2 से 3 दिनों बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे।

19 अगस्त के बाद गुरुवार को जारी किए वीडियो में अनंत ने कहा था कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। हमें अदालत पर भरोसा है। उन्होंने पटना पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें पता चल गया है कि ''राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से घर मे हथियार रखवाए थे।

आधुनिक हथियार और आग्नेयास्त्र बरामद होने के मद्देनजर अनंत के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून- ''गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है ၊

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...