पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे.एम्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे बेहद दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि 24 अगस्त को 12 बजकर 7 मिनट पर माननीय सांसद अरुण जेटली अब हमारे बीच में नहीं रहे. अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था. एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे. भाजपा के सीनियर नेता अरुण जेटली के निधन पर लालू प्रसाद यादव ने शोक जताया है। लालू ने कहा कि अरुण जेटली के साथ हम लोग जेपी आंदोलन में काम किए थे। बहुत ही अच्छे नेक दिल इंसान थे। लालू प्रसाद यादव से मिलकर निकले शंभू यादव जिन्होंने बतलाया कि लालू प्रसाद ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया है।
राबड़ी भी दुखी
जेटली के निधन पर राबड़ी देवी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। राबड़ी ने ट्वीट किया कि अरूण जेटली के निधन की खबर से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा का शांति प्रदान करें। तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट किया और लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी के असामयिक निधन से मन व्यथित है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ၊ __________ झारखण्ड विधानसभा में__________
माननीय अध्यक्ष झारखण्ड विधानसभा श्री दिनेश उराँव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्वान अधिवक्ता श्री अरुण जेटली के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है तथा उनके परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं हैं।उन्होंने कहा कि आदरणीय जेटली जी एक विद्वान राजनेता थे समाज के हर वर्ग में उनका सम्मान था।वे प्रतिभा के धनी थे। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता हम सबों के लिए अविस्मरणीय रहेंगीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार एंव उनके चाहने वालों को सहन शक्ति दें। उधर राँची
जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश के सभी साथीगण को यह सूचित किया है कि आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली साहब जी का निन्धन हो गया है, इस कारण जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवंम मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार जी ने राँची में होने बाले कार्यकर्ता सम्मेलन को रद्द कर देने का आदेश दिये है ၊ हेमन्त सोरेन: अरुण जेटली जी हमारे देश के एक प्रखर राजनेता एवं प्रख्यात वकील के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से राजनैतिक क्षेत्र के साथ-साथ बौद्धिक क्षेत्र में भी जो उनकी पहचान रही है,उस पहचान को यह देश इतिहास के रूप में याद रखेगा।आज उनके निधन पर मैं एवं अपनी पूरी पार्टी की तरफ से शोक व्यक्त करता हूँ। दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके प्रियजनों को दुःख के इस समय मे धैर्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। शिबू सोरेन:
अरुण जेटली जी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे स्व०अरुण जेटली अपने प्रखर राजनीति के लिए जाने जाते थे।दुःख के इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनके प्रियजनों को सहनशक्ति प्रदान करें एवं स्व०जेटली की आत्मा को चीर शांति प्राप्त हो।

No comments:
Post a Comment