जामताड़ा:एक युवक ने पत्नी और सास की हत्या टांगी से काटकर कर दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र जामताड़ा के राखबन की है। यह घटना सुबह 3:30 बजे के लगभग की बताई जा रही है। 4.30 बजे के लगभग पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक बहादुर रवानी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर लिया है। मृतक राधा देवी उम्र 32 वर्ष और सरस्वती देवी उम्र 50 वर्ष है। आरोपी युवक का नाम बहादुर रवानी है जो 36 वर्ष का है। बहादुर रवानी देवघर जिले के कोरो थाना क्षेत्र के पाठकतेतरिया गांव का रहने वाला है। उसकी शादी लगभग 12 वर्ष पहले राखबन की राधा देवी से हुई थी। विगत कुछ सालों से वह घर जमाई के रूप में ससुराल में रहता था। जानकारी के अनुसार घटना के बाद जब पुलिस आरोपी युवक को साथ लेकर थाना आ रही थी तो ग्रामीण काफी उत्तेजित हो गए थे और उत्तेजित ग्रामीणों ने युवक पर पथराव के साथ लाठी डंडा से वार करने लगा।राधा और बहादुर का 10 साल का एक बेटा भी है ၊
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...

No comments:
Post a Comment