Wednesday, September 11, 2019

तलवारबाजी के दौरान बुजुर्ग की कटी गर्दन, खुद दिखा रहा था करतब




नालंदाः मोहर्रम के अखाड़े में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब अचानक अखाड़े में शामिल एक 60 साल के मोहम्मद सैयुम की तलवारबाजी के दौरान गर्दन खुद की तलवार से कट गयी। आनन-फानन में अखाड़े में शामिल लोगों के द्वारा प्रशासन की गाड़ी से सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उनको नहीं बचाया जा सका। घटना नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के सोगरा कॉलेज के पास की है।तलवार से गर्दन कटने के कारण सैयूब का खून का काफी बह चुका था। इसी कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र मोहम्मद फिरोज ने बताया कि हर साल की तरह थवई मोहल्ले से मोहर्रम का अखाड़ा निकला था और मोहम्मद सैयुम भी अखाड़े में शामिल थे। इसी अखाड़े में मोहम्मद सैयुम का पुत्र मोहम्मद फिरोज भी शामिल था, जिसने पूरे वाकये को अपनी आंखों से देखा। घटना की सूचना मिलते ही एसपी निलेश कुमार समेत कई अधिकारी पहुंचे । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...