नवीन चंद्र नायक ၊ मधुबनी ၊ बुधवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत इन्कलाबी नौजवान सभा (इनौस ) ने प्रतिरोध मार्च निकाला व प्रदर्शन किया ၊ जिला युवा सचिव अनिल कूमार सिंह ने कहा देश मे बढ़ रही बेरोजगारी और पलायन दूसरे राज्यों में भी रोजगार नही मिलना और वहां हो रही बेइज्जती, सरकार के तरफ से नई भर्तियां नही आ रही है और युवा दिन प्रति दिन बेरोजगार होते जा रहे है, चारो तरफ सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है, पूर्व मे मिल रहे बेरोजगारी भत्ता मिल मिलना चाहिए ၊ उन्होंने कहा कि जो बेरोजगार है उन्हे 5 हजार बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए, आज की स्थिति ऐसी पैदा हो गयी है कि बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन के लिए जाते है तो ना ही आवेदन लिया जाता है और ना ही रजिस्ट्रेशन किया जाता है ၊ इनौस जिला अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि स्कूलो कॉलेजो मे भेदभाव किया जा रहा है, युपीएससी जैसे सीटो पर कटऑफ हो रही है ၊श्री झा ने कहा कि जब हक के लिए प्रदर्शन करते हैं तो कोई संज्ञान नही लेते है नजर अंदाज कर दे रहे है,जो प्रजातंत्र का उल्लंघन है ၊ आज इस तरह देश मे बेरोजगारी की स्थिति काफी भयावह हो चुकी है, बेरोजगार आत्महत्या पर बेबस मजबूर हो रहे है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment