श्री प्रसाद सोनी।
हजारीबाग।
विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित विष्णुगढ़ राम मंदिर (बिष्णुगढ़) में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकाश एवम शोध संस्थान की बैठक शनिवार को की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अवदेश बर्मन व संचालन मधुसूदन स्वर्णकार ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रसाद सोनी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर अतिथियों को माल्यार्पण किया गया। श्री प्रसाद ने कहा कि समाज में अनेक तरह की कुरीतियाँ मौजूद है। हम सबको मिलकर इन कुरीतियों को दूर करना है।
इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, महिला सशक्तिकरण आदि मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रखंड कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें प्रखंड अध्यक्ष शंकर सोनी,उपाध्यक्ष अयोध्या बर्मन, हीरालाल सोनी(अचलजामु) महासचिव जीवन कुमार सोनी,सचिव-राजेश कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार बर्मन मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शंकर सोनी,अवदेश बर्मन, जयवीर बर्मन, तिरवेनी स्वर्णकार,सुरेश बर्मन, तिरलोकी स्वर्णकार,जीतन स्वर्णकार,रोहित सोनी,विशेश्वर सोनी, सोनी,राजेश सोनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment