डुमरी(गिरिडीह):भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष,पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि शुक्रवार को स्थानीय भाजपाईयों ने किसान भवन में मनाया।उपस्थित भाजपा सदस्यों ने दिवंगत अटल की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।डुमरी विधानसभा संयोजक प्रशांत जायसवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व व कृतियों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की गई।
अंत में अटल बिहारी वाजपेयी एवं सुषमा स्वराज की याद में दो मिनट का मौन
धारण किया गया।मौके पर कृष्णकांत शर्मा,लालमोहन महतो,अमिताभ जायसवाल,सुरेन्द्र कुमार,महाबीर सिंह,केदार महतो,डालोराम महतो,पिंटू कुमार,राजकमल महतो,वृहस्पति मंडल,युगल यादव,पप्पू दास,आशीष कुमार,प्रदीप जायसवाल आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment