बिहार में दिल्ली के निर्भया कांड की तरह गैंगरेप की वीभत्स घटना सामने आई है. प्रदेश के छपरा में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की घटना सामने आई है. घटना नगर थाना के रोजा मोहल्ले की है. रेप बाद आरोपियों ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड (Iron rod) डाल दी. जिससे छात्रा की हालत गंभीर हो गई. पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हालत बिगड़ने पर पटना रेफर कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक छात्रा का पूर्व परिचित था, जिसने पीड़िता को झांसा देकर एक कमरे में बुलाया था. फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ कहने से बच रही है.
हालांकि, एसपी सारण हर किशोर राय ने बताया कि पीड़िता ने तीन के विरुद्ध गैंगरेप का आरोप लगाया है. आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के बाद जब पीड़िता खून से लथपथ रोते-बिलखते घर पहुंची तो घर वाले कुछ समझ नहीं पाए. इसके तुरंत बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जब लड़की को होश आया तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी. फिलहाल पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद ही इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी.

No comments:
Post a Comment