Thursday, August 15, 2019

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन, दो बार शादी की,फिर भी तन्हा थीं एक्ट्रेस




फ़िल्म 'रजनीगंधा' और 'छोटी सी बात' में अपने अभिनय से मशहूर हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा  ने गुरुवार को अंतिम सांस ली.
फ़िल्म 'रजनीगंधा' और 'छोटी सी बात' में अपने अभिनय से मशहूर हुई ၊ जहाँ 'रजनीगंधा' बॉलीवुड की सुपर डुपर फिल्म सिद्ध हुई वहीं 'छोटी सी बात' में उनकी प्राकृतिक अभिनय ने धूम मचा दी थी ၊बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा  ने गुरुवार को अंतिम सांस ली. विद्या सिन्हा करीब एक हफ़्ते से मुंबई के जुहू इलाक़े के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं. उनकी हालत अचानक बिगड़ी थी और सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा गया था. यहां उनका निधन हो गया. उनकी उम्र 72 साल थी.




विद्या सिन्हा इन दिनों छोटे पर्दे के मशहूर सीरयल 'कुल्फी कुमार बाजे वाला' में दादी का किरदार निभा रही थी.

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...