Sunday, June 16, 2019
बिहार में अत्यधिक तापमान से लू ने ली 60 के प्राण , सौ से अधिक इलाजरत
पटना ၊ बिहार में भीषण गर्मी और लू की वजह से शनिवार को 66 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 30, गया में 25 और राजधानी पटना में तीन लोगों की जान गई। लू के थपेड़ोंं से बेहाल मरीज शरीर में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचते रहे। अस्पतालों में करीब 100 मरीजों का इलाज चल रहा है। सरकार ने अस्पतालों को हाईअलर्ट पर रखा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को सलाह देता हूं कि जब तक गर्मी से राहत न मिले, बाहर जाने से परहेज करें। औरंगाबाद के सिविल सर्जनडॉ. सुरेन्द्र प्रसाद ने जिले में लू की चपेट में आए30 लोगों की मौत की पुष्टि की। 25 से अधिक ने सदर अस्पताल में दम तोड़ा, यहां 70 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। उधर, पटना के गांधी मैदान में पुलिस ने 35 साल के अज्ञात युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने कहा कि युवक की मौत लू लगने से हुई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
गिरिडीह। गिरिडीह शहरी इलाके से दो किलोमीटर दूर मंगरोडीह गांव में मंगलवार को हुई दर्दनाक घटना में एक साथ दो परिवार के चार बच्चांे की मौत उसर...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
No comments:
Post a Comment