*
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी के काफिले पर मंगलवार दोपहर को नक्सलियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर बीजेपी नेता के काफिले को निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक, इस ब्लास्ट में करीब 5 सुरक्षा जवानों के गंभीर घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। बता दें कि दंतेवाड़ा बस्तर लोकसभा सीट के अंदर आता है। बता दें कि दंतेवाड़ा में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुआकोंडा थाना क्षेत्र में श्यामगिरी में सुरक्षाबलों के जवानों का एक काफिला निकला था। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उन पर हमला कर दिया। इस काफिले में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी की गाड़ी शामिल थी।
बताया जा रहा है कि जो गाड़ी हमले की शिकार हुई है उसमें बीजेपी विधायक भी बैठे हुए थे। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में भाजपा से दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी भी मारे गए हैं। पीएसओ समेत चार अन्य जवानों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है
No comments:
Post a Comment