बगोदर/गिरिडीह:-कोडरमा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार देर शाम बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो के पैतृक आवास खेतको पहूंची ।जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मै आपलोगों के बीच बेटी,बहु व बहन बनकर आई हूँ,भाजपा ने मेरी उपर आस्था जताते हुए कोडरमा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है।उन्होंने मोदी सरकार के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्र मे मजबूत सरकार के लिए मोदी दोबारा आएंगे और भाजपा का नारा है कि इस बार लोकसभा की चुनाव मे 400 सौ से अधिक सांसद लाना है ၊ जिसके तहत क्षेत्र को कार्यकर्ता पूर जोर शोर से लगे हुए।वहीं वर्तमान सांसद रविन्द्र कुमार राय के बारे मे कहा कि वे मेरे बड़े भाई है और पार्टी के लिए निष्ठावन बेहतर कार्य करेगें।वहीं विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि कार्यकर्ता मोदी के प्रति समर्पित है, और भारत के प्रधानमंत्री दोबा मोदी ही बनेगें, जिसे लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं । मौके पर बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित यादव,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अशीष कुमार बार्डर,भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य प्रवीण कुमार शशि कुमार दिपू मंडल समेत काफी संख्या मे बगोदर व कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे ।
फोटो:-कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी व विधायक नागेन्द्र महतो व अन्य
No comments:
Post a Comment