फोटो कैप्शन : पत्नी और पुत्र वधूश्री के साथ शतायू मतदाता नफर राय
दुर्गापुर : सोलहवीं लोकसभा चुनाव में बदवान पूव और बदवान पश्चिम जिला में शतायू मतदाताओं की कुल संख्या 148 है। चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गापुर अनुमंडल में शतायू मतदाताओं की कुल संख्या 3 है। बाकी 16 अासनसोल अनुमंडल में है। सबसे अधिक शतायू मतदाताओं की संख्या पूरब वदवान में है। पूरब वर्दवान के गलसी विधान सभा इलाके में 7 , खंडघोष विधान सभा में 5 , जमालपुर और पूरबस्थली 10 और कालना में 20 शतायू मतदाताओं के होने की खबर है। बाकी और इलाके में हैं।
दुर्गापुर अनुमंडल के कांकसा के सरस्वती गंज के हराधन राय शतायू मतदाता हैं। गोपाल पुर के हाटतल्ला निवासी नफर राय की उम्र 105 साल है। घर में पत्नी और परिवार के साथ रहते हैं। कमर ठीक नहीं है। खड़ा नहीं हो सकते हैं। लेकिन मतदान करने का जज्बा इनके जेहन में बार बार कूलाचें मारता है। नफर राय कहते हैं , पांच सालों में एक दिन लोकतंत्र का महापरब आता है। जवाहर लाल नेहरु , इंदिरा गांधी , डॉ. विधान चंद्र राय , ज्योति बसु के जमाने से मतदान करते आ रहे हैं। 29 अप्रैल को भी मतदान करने केन्द्र पर जरुर जाऊंगा।
एक और शतायू महिला मतदाता 104 साल की शेफाली समाद्दार। दुर्गापुर के 22 नंबर वाड में रहती हैं। इनके घर देर शाम पहुंचे दुर्गापुर सव-डिबिजनल एस. डी. एम . अनिरवान कोले। कोले ने बताया , दुर्गापुर सबडिविजन के बाकी और दो शतायू को मतदान केन्द्र तक ले जाने - आने की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा की जायेगी
No comments:
Post a Comment