Tuesday, April 9, 2019
सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा बालिका सशक्तिकरण हेतु साईकिल वितरण कार्यक्रम
डोमचांच:- आज दिनांक 09 अप्रैल 2019 को डोमचांच के ढाब पंचायत में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं में शिक्षा को बढावा देने के लिए 42 होनहार बच्चियों को साईकल दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रूपा सामंता थीं ၊ मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन का कार्य बहुत ही सराहनीय है वह जमीनी स्तर पर आकर कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि साईकल जिन बच्चियों को दी जा रही है वह अन्य बच्चियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगीं। साथ ही साथ बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी सामाजिक बुराईयों पर रोक भी लगेगी। बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रवीण सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा समाज में अनेक प्रकार की सामाजिक बुराइयां फैली हैं जैसे कि बाल विवाह,बाल शोषण आदि यदि हमें इन पर काबू रखना है तो अपनी बच्चियों को उचित शिक्षा देनी होगी उनका बाल विवाह नहीं करना होगा। बच्चियों को साईकल देकर सत्यार्थी फाउंडेशन यह कार्य बखूबी निभा रहा है। सत्यार्थी फाउंडेशन के गोविंद खनाल ने संगठन के उद्देश्यों को विस्तार से बताया। इसके अलावा कार्यक्रम को ढाब पंचायत की मुखिया सुशीला देवी और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला समन्वयक हेमांक चौबे, शाहिद गनी, सहायक परियोजना अधिकारी सज्जाद , सुरेन्द्र त्रिपाठी, मनोज, अनिल, सुरेन्द्र पंडित,उदय, कार्यकर्ता श्रीराम, विक्कू,उमाशंकर, अजय, राजू, सुरेन्द्र, भरत, अनिल, आरिफ, कृष्णा, वीरेंद्र, राजू सिंह, अमित आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में लगभग 450 महिला, पुरुषों एवम बच्चों ने भाग लिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
No comments:
Post a Comment