आम आदमी पार्टी के राजन कुमार सिंह,प्रदेश सचिव ने एक बयान में कहा कि अत्यंत दुख और खेद के साथ यह सूचित किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के जमशेदपुर से घोषित लोकसभा उम्मीदवार दिनेश महतो का स्टिंग ऑपरेशन में एक आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय, राँची को आज संध्या 8 बजे के करीब प्राप्त हुआ है।
प्रारंभिक जाँच में ऐसा प्रतीत होता है कि ऑडियो में आवाज़ दिनेश महतो का ही है। फिर भी इसकी सभी पहलुओं पर जाँच, प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी द्वारा गठित एक टीम कर रही है।
कहा कि इस पूरे प्रकरण से प्रदेश की ईकाई स्तब्ध और आक्रोशित है। पुरी पार्टी के लिए यह अविश्वश्नीय एवं कल्पना से परे है कि पाँच साल से हमारे साथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे दिनेश महतो पैसों के लालच में आ जायेंगे और विपक्षी को सहयोग करने के साजिश में शामिल हो जायेंगे।
यदि इस ऑडियो क्लिप में सत्यता होगी तो पार्टी के साथ इससे बड़ा धोखा नहीं हो सकता। पार्टी के साथ साथ दिनेश महतो ने जमशेदपुर एवं झारखंड की जनता के साथ भी धोखाधड़ी किया है। पार्टी यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।
जाँच कमिटी की रिपोर्ट आने तक दिनेश महतो को अबिलंब पार्टी से निलंबित किया जा रहा है। इसकी सूचना केंद्रीय टीम को दे दी गई है।
जाँच में सत्यता पाये जाने पर प्रदेश समिति द्वारा पार्टी के पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (पी ए सी) से तत्काल उनके उम्मीदवारी वापसी एवं पार्टी से निष्कासन की अनुशंसा की जायेगी। उनपर कानूनी कार्यवाई भी की जा सकती है।
No comments:
Post a Comment