Monday, April 8, 2019

जब एएसआई ने अपने ही थाने में अनियमितता पर मुँह खोला तो हो गई पिटायी

कोडरमा :  आखिर किससे करें फरियाद, अब पंच भी बहरे हो गए हैं। कुछ इसी तरह का मामला झारखंड पुलिस में कोडरमा जिले की है। जब एएसआई गणेश कुमार सिंह ने ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी निभाई तो थानेदार ने अपने गुंडों से उसकी जमकर पिटाई करवा दी।

बेचारा एएसआई अपने वरिष्ठ के रसूख  को समझता था, इसलिए वह वरिष्ठ अधिकारियों के पास ना जाकर, न्याय के लिए दैनिक सन्मार्ग लाइव के कोडरमा संवाददाता के पास पहुंचा।

उसने जो आप बीती सुनाई उससे ईमानदारी की जमीन हिलती नजर आई। एएसआई ने बताया कि थाने में एक शक्तिमान गाड़ी थी, उसकी जगह टूटी-फूटी शक्तिमान वाहन खड़ा कर दिया। इस संबंध में जब उन्होंने अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से बात की तो ढाब थाने के बड़ा बाबू एलबी प्रसाद ने सुरेश के साथ मिलकर पिटवा दिया ।


बताते बताते एएसआई रोने लगे ,आइए देखते हैं गणेश ने क्या कहा और अपने पर फरियाद में क्या चाहते हैं…

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...