5-कोडरमा, 8-रांची, 11-खूंटी (एसटी) और 14- हजारीबाग* लोकसभा सीट के लिए चल रही है नामांकन प्रक्रिया
- अबतक कुल 7 प्रत्याशियों द्वारा किया गया है नामांकन, बिके हैं 47 नामांकन पत्र
झारखण्ड में दूसरे चरण में ( भारत निर्वाचन आयोग का पांचवा चरण ) 5-कोडरमा, 8 –रांची, 11-खूंटी (एसटी) और 14- हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन दिनांक 12 अप्रैल को 11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई ၊ जबकि 5 प्रत्यशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया. इस तरह इन चार लोकसभा सीटों के लिए अब तक कुल 47 नामांकन पत्र बिक चुके हैं और 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इन चार सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अप्रैल तक चलेगी. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 20 अप्रैल को होगी, जबकि 22 अप्रैल नाम वापस की अंतिम तिथि है. इन सीटों के लिए 6 मई को मतदान होगा.
5- कोडरमा सीट के लिए बिका 1 नामांकन पत्र, कोई नामांकन नहीं
5- कोडरमा सीट के लिए दिनांक 12 अप्रैल को 1 नामांकन पत्र बिका जबकि किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया. इस तरह अबतक 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है और 1 प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है.
8- रांची सीट के लिए बिके 2 नामांकन पत्र, 2 ने भरा पर्चा
8- रांची सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन दिनांक 12 अप्रैल को 2 नामांकन पत्र बिके, जबकि 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस तरह अबतक 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है और 2 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है.
11- खूंटी (एसटी) सीट के लिए 1 प्रत्याशी ने भरा नामांकन पत्र
11- खूंटी सीट (एसटी) के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन दिनांक 12 अप्रैल को 3 नामांकन पत्र बिके, जबकि 1 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस तरह अबतक 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है और 1 प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है.
14- हजारीबाग सीट के लिए बिके 5 नामांकन पत्र, 2 ने किया नामांकन
11- हजारीबाग सीट के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन आज दिनांक 12 अप्रैल को 5 नामांकन पत्र बिके, जबकि 2 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. श्री राजेश रंजन, एसयूसीआई (COMMUNIST) और मोहम्मद मोईन्उद्दीन अहमद (निर्दलीय) ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस तरह अबतक 9 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है और 3 प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है.
लोकसभा सीट नामांकन पत्रों की बिक्री दाखिल किए गए नामांकन पत्र
12 अप्रैल तक कुल 12 अप्रैल कुल
(5) कोडरमा 01 (एक) 10 (दस ) 00 (शून्य) 01 (एक)
(8) रांची 02 (दो) 16 (सोलह) 02 (दो) 02 (दो)
(11) खूंटी (एसटी) 03 (एक) 12 (बारह ) 01 (एक) 01 (एक)
14- हजारीबाग 05 (पांच) 09 (नौ ) 02 (दो) 03 (तीन )
कुल 11 (ग्यारह) 47 (सैंतालीस) 05 (पांच) 07 (सात)
No comments:
Post a Comment