प्रमोद कुमार ၊
हजारीबाग ၊ भारतीय आजादसेना द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस स्वर्णकार भवन में आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी भावी प्रत्याशी जगत नारायण सोनी केंद्रीय सदस्य लक्ष्मण राम समेत कई लोग शामिल हुए। मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भावी उम्मीदवार जगत नारायण सोनी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्र राजनीति में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए चुनाव मैदान में है पार्टी राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और और जनहित में विकास के काम को आधार बनाकर जनता से वोट मांगेगी।मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म और जातिवाद नहीं होना चाहिए केवल विकासवाद की राजनीति होनी चाहिए हमारी पार्टी देश में शांति और भाईचारे की स्थापित करना चाहती है उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कई कंपनियों को झारखंड में काम मिला लेकिन इसमें स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है लोग पलायन कर रहे हैं अगर उनकी पार्टी चुनाव में जीत हुई है तो स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए हर संभव प्रयास करेगी मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे ၊
No comments:
Post a Comment