मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी ने मूरी के हिंडालको कंपनी का कास्टिक तालाब टूटने पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्रीमती शुभ्रा वर्मा को कास्टिक तालाब हादसा से संबंधित प्रत्येक पहलुओं पर उच्चस्तरीय जांच करने का आदेश दिया हैं. मुख्य सचिव ने यह आदेश दिया है कि इस हादसे से संबंधित सभी बिंदुओं पर त्वरित जांच कर प्रतिवेदन राज्य सरकार को समर्पित करें। साथ ही, मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी ने यह निर्देशित किया है कि इस हादसा से आसपास में रहने वाले आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. जान-माल की क्षति ना हो यह सुनिश्चित किया जाए.
हिंडाल्को मुरी में कास्टिक तालाब का मेड़(बांध) टूटने की सूचना पर राँची से उपायुक्त, एसएसपी और अन्य अधिकारियों की फौज पहुची घटना स्थल।एनडीआरएफ की टीम भी पहुँची ၊ मलबे में दबे होने की आशंका होने पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था।लेकिन अभी तक किसी के दबे होने की जानकारी नहीं है।एनडीआरएफ की टीम लगी खोजबीन में,अंधेरा होने के कारण दिक्कत आ रही थी
रांची से एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर तत्काल भेजा जा चुका है. रांची जिला प्रशासन एवं अन्य एजेंसियों के द्वारा राहत कार्य प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है.
No comments:
Post a Comment