राजेश कुमार मेहता ၊
पांच वर्ष में एक बार ही चुनाव होता है ।बेहतर प्रत्याशी का चुनाव कर विकास का मार्ग प्रशस्त करने का सभी लोग प्रयास करते हैं। ऐसा जन प्रतिनिधि चुने जाएं जिससे क्षेत्र का समुचित विकास हो। समाज का कल्याण हो और जनता के सुख-दुख के साथी बने। सभी लोगों को अपने मतों का प्रयोग करना चाहिए । कई लोग वोट डालने नहीं जाते हैं, यह गलत है। वोटरों का धर्म है कि वे अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें। . लोकतंत्र के महापर्व को लेकर युवाओं में इस बार खासा उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव के दौरान युवाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है ।सभी लोग शिक्षित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात कर रहे हैं ।लोगों का कहना है कि बेहतर प्रत्याशी को वोट देंगे ।बेहतर है कि एक ईमानदार प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करे। वोट एक भी बेकार नहीं होना चाहिए। युवाओं की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।इसमें कई लोग शामिल हुए। लोगो ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने का संकल्प लिया साथ ही मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। लोगो ने कहा कि विकास के मुद्दे पर प्रत्याशी का चयन करेंगे और उनके पक्ष में मतदान करेंगे ।
इस संबंध में आशीष कुमार व समाजसेवी अनु कुमार मेहता ने कहा कि एक एक मत किसी प्रत्याशी को विजय बना सकता है ।इसलिए तमाम मतदाताओं का दायित्व बनता है कि अपने मत का इस्तेमाल एक संघर्षशील प्रत्याशी के पक्ष में करे।लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को संकल्प लेना होगा।
सांसद ऐसा हो जो अपना दायित्व का निर्वहन सही ढंग से करे।शिक्षा ,स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाला हो।सांसद ऐसा हो जो किसी का कान नही सुने व स्वविवेक से काम करने वाला सांसद होना चाहिए।
वहीं सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा ,बिजली ,स्वास्थ्य व कृषि के बढ़ावा देने वाले को वोट देंगे।किसान गरीब के हित मे काम करने वाले प्रत्याशी को चुनाव में प्राथमिकता देंगे।
लखन राणा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने वाला व जनता के सुख व दुःख में हमेशा तत्पर रहे ,जनता के समस्या प्रति गंभीर रहे तथा समस्याओं को सरकार तक जोरदार तरीके से रखे ऐसे प्रत्याशी को चुनाव में प्राथमिकता देंगे। पंकज कुमार मेहता ने कहा कि क्षेत्र में भर्मण करने वाला,व सबको मान सम्मान देने वाला हो।व गरीबो के दुख दर्द समझने वाला होना चाहिए।उन्होंने कहा कि सबो को सम्मान नजर से देखने वाला प्रत्याशी को चुनाव में प्राथमिकता देंगे। रोहित कुमार ने कहा कि जो अपने क्षेत्र के समस्याओं का समाधान करें।शिक्षा स्वास्थ्य के मामले में बेहतर काम करने वाला हो।साथ ही सांसद को सबका साथ सबका विकास की बात करने वाले प्रत्याशी को लोक सभा चुनाव में प्राथमिकता देंगे। राजीत कुमार ने कहा कि सांसद ऐसा हो जो देश हित की बात करने वाला हो,भरष्टाचार पर अंकुश लगाने वाला होना चाहिए।रोजगार का सृजन करने वाला हो।क्षेत्र कु मूलभूत समस्या का समाधान करने वाले प्रत्याशी को प्राथमिकता देंगे।
No comments:
Post a Comment