रायपुर ၊
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर मतदान में बाधा डालने की कोशिश की लेकिन इसमें किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है। छत्तीसगढ़ के नारायपुर में फरसगांव में मतदान केंद्र के पास गुरुवार सुबह एक नक्सली हमलाकिया।
इस दौरान आईटीबीपी और सीजीपी की जॉइंट टीम पोलिंग बूथ पर ड्यूटी के लिए जा रही थी। आईटीबीपी जवानों ने हमले से खुद को बचाने में कामयाब रहे और पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान शुरू कराया। ब्लास्ट की वजह से यहां मतदान देर से शुरू हुआ।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मतदान के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि 9 अप्रैल को दंतेवाड़ा में एक नक्सली हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी और 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।
No comments:
Post a Comment