डुमरी:कौमी इत्तेहाद मोर्चा से जुड़े सदस्यों की एक बैठक इसरी बस्ती में हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों से मोर्चा की ओर से गिरिडीह लोकसभा उम्मीदवार मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी ने कहा कि महागठबंधन की ओर से झारखंड में एक भी मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार नहीं देना अल्पसंख्यकों के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने लोकतंत्र की हत्या की है इसलिए हम सभी को उन्हें सबक सिखाने के लिए एवं अपनी ताकत की एहसास कराने के लिए महागठबंधन से खड़े उम्मीदवार का बहिष्कार करना आवश्यक है।कहा कि राजनीतिक दलों के लोग मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं।कहा कि मुसलमानों की राजनीतिक व आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है, यदि मुस्लिम अभी भी नही चेता तो वह भविष्य में उसकी राजनीतिक स्थिति और पिछड़ जाएगा।इस दौरान उपस्थित लोगों ने मोर्चा के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने हेतु तन मन से सहयोग की बात कही। बैठक में आजाद अंसारी,अजमत अंसारी,अफसर अंसारी, अफताब आलम,इसराईल रिजवी,मो.इसराफिल,शाह मोहम्मद अंसारी आदि उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
No comments:
Post a Comment