Tuesday, December 11, 2018

शक्ति कांत दास बने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर

उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को उसका नया गवर्नर मिल गया है। वित्त आयोग के सदस्य शक्तिकांत दास को आरबीआई का नया चीफ बनाया गया है। शक्तिकांत दास इससे पहले आर्थिक मामलों के सचिव के पद पर भी अपने सेवाएं दे चुके हैं।

पिछले साल वह इस पद से रिटायर हुए थे। मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले में भी इनकी प्रमुख भूमिका रही थी। नई दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से मास्टर्स डिग्री लेने वाले शक्तिकांत दास भारत सरकार के वित्त मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के जॉइंट सेक्रटरी, तमिलनाड़ु सरकार के स्पेशल कमिश्नर और रेवेन्यू कमिश्नर, इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के सेक्रटरी के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

बता दें कि बीते साल हुए नोटबंदी के फैसले लेने में भी शक्तिकांत दास की महत्वपूर्ण भूमिका थी। सरकार की तरफ से लिए गए इस फैसले का ड्राफ्ट बनाने वालों में दास भी शामिल थे। सोमवार को उर्जित पटेल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आरबीआई के गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था। पटेल ने रघुराम राजन की जगह ली थी. उनका कार्यकाल 3 साल का था। 28 अक्टूबर 1963 को जन्मे उर्जित ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बीए किया

चुनाव लाईव 2018: पाँच राज्यों के चुनाव परिणाम आए , क्या हैं संकेत....

 छ्त्तीसगढ़  ၊ 


मध्य प्रदेश

मिजोरम  

राजस्थान      

तेलंगाना

Monday, December 10, 2018

गिरिडीह:नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दो ASI हुए निलंबित

झारखंड के गिरिडीह में राजधनवार थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़ित दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में जांच के बाद एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने राजधनवार थाना के दो सहायक अवर निरीक्षक इस्माइल मरांडी एवं बुद्धदेव मरांडी को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म मामले के अनुसंधान अधिकारी इस्माइल मरांडी को बिना महिला पुलिसकर्मी के लड़कियों को लाने एवं बुद्धदेव उरांव को छेड़छाड़ करने के आरोप में निलंबित किया गया है। दोनों नाबालिग छात्राओं को 17 नवंबर को तीन युवक राजधनवार से अपहरण कर कोलकाता ले गए थे और 15 दिनों तक दुष्कर्म किया था। इस कांड के अनुसंधानकर्ता इस्माइल मरांडी एवं बुद्धदेव मरांडी दोनों लड़कियों के पिता के साथ कोलकाता जाकर दोनों लड़कियों को बरामद कर तीनों युवकों को दो दिसंबर को गिरफ्तार किया था।

Breaking: उर्जित पटेल ने रिज़र्व बैंक के गवर्नर पद से दिया इस्तीफ़ा

उर्जित पटेल ने रिज़र्व बैंक के गवर्नर पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

रिज़र्व बैंक के वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है, "निजी वजहों से मैंने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है. पिछले कई वर्षों से भारतीय रिज़र्व बैंक में विभिन्न पदों पर रहना मेरे लिए सम्मान की बात रही है. पिछले कुछ वर्षों में रिज़र्व बैंक कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और सहयोग बेहद अहम रहा. मैं इस मौके पर अपने सहयोगियों और रिज़र्व बैंक के डायरेक्टर्स के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ."

रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने जब पिछले महीने अपने भाषण में खुलकर रिज़र्व बैंक की स्वायत्ता की वकालत की थी और माना था कि नकदी की उपलब्धता, क्रेडिट फ्लो और सरकार के नियंत्रण को लेकर मोदी सरकार और रिज़र्व बैंक में मतभेद हैं.

पिछले कुछ समय से मोदी सरकार और गवर्नर उर्जित पटेल के बीच मनमुटाव की ख़बरें आ रही थीं. कहा जा रहा था कि सरकार ने आरबीआई एक्ट के सेक्शन-7 के भीतर अपने विशेषाधिकार को लागू कर दिया है. इसे रिज़र्व बैंक की स्वायत्ता में हस्तक्षेप माना गया था.ऐसी भी ख़बरें थी कि वित्त मंत्रालय ने रिज़र्व बैंक कानून की धारा सात को लागू करने पर विचार कर रही थी. यह धारा सरकार को जनहित के मुद्दों पर रिजर्व बैंक गवर्नर को निर्देश देने का अधिकार देती है.यह भी कहा गया कि सरकार रिज़र्व बैंक से 3 लाख 60 हज़ार करोड़ रुपये की मांग कर रही है, जिसका आरबीआई ने विरोध किया है. इन सब मुद्दों पर सरकार और उर्जित पटेल के बीच लगातार खटास की खबरें आती रहीं. इस खींचतान के बीच गवर्नर उर्जित पटेल ने 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की.

पिछले महीने ही रिज़र्व बैंक के बोर्ड की मैराथन बैठक भी हुई थी. ये बैठक तकरीबन नौ घंटे तक चली थी.

रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोफाइल के अनुसार रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर नियुक्त होने से पहले पटेल रिलायंस इंडस्ट्रीज़ में प्रेसिडेंट (बिज़नेस डेवलपमेंट) और आईडीएफ़सी में कार्यकारी निदेशक थे. (श्रोत:बीबीसी)

बोकारो:पिता ने 4 वर्ष के पुत्र को गला दबाया व जमीन पर पटक पटक कर मार डाला

झारखंड के बोकारो में एक व्यक्ति ने अपने चार साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। घटना बेरमो थाना के करगली बाजार की है। आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि करगली बाजार निवासी बालेश्वर तुरी ने रविवार की देर रात पत्नी  कृष्णा देवी से पुत्र विष्णु कुमार को छीन कर फुसरो के सिंहनगर स्थित जोरिया नाला के समीप बेटे विष्णु को ले जाकर गला दबाया।बेरमो थाना में मृतक की मां अपने दो अन्य बच्चों के साथ।

इसके बाद जमीन पर बेहरमी से दो-तीन बार पटका, उसके बाद पत्नी को आता देख बेटे को छोड़ कर भाग निकला। उसके बाद से विष्णु की स्थिति गंभीर हो गई। देर रात को विष्णु ने दम तोड़ दिया। 

बेटी को भी पटक कर मार डाला था
गौरतलब है कि अपने चार साल के मासूम को मौत के घाट उतारने वाले बालेश्वर तुरी ने इससे पहले गत वर्ष अपनी डेढ़ साल की बेटी खुशी को भी पटक कर मार डाला था। उसकी पत्नी कृष्णा देवी ने पुलिस को बताया कि बालेश्वर आए दिन शराब के नशे में बच्चों सहित उसके साथ मारपीट किया करता था।

गत वर्ष भी उसने अपनी बेटी को जमीन पर पटक कर मार डाला था। तब मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। कृष्णा ने पुलिस से अपने पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बालेश्वर ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया

Sunday, December 9, 2018

Mumbai Mega Block:WESTERN LINE, Santa Cruž-Goregaon Up & Down Fast LINES FROM 10:35 AM TO 3:35 PM

           *फिरोज.एम.खान*

     🚆MEGA BLOCK🚆

🚂🚋🚋🚋🚋🚋🚋🚋

*-------------------------------*

🔴 *Megablock on a 9 December, Sunday*


🚆 *WESTERN LINE* 

*SANTA CRUZ-GOREGAON UP & DOWN FAST LINES FROM 10:35 AM TO 3:35 PM* 


CENTRAL LINE

*MULUND-MATUNGA UP SLOW LINE FROM 11:10 AM TO 3:40 PM* 


🚆 HARBOUR LINE

*KURLA-VASHI UP & DOWN LINES FROM 11:10 AM TO 3:40 PM*

*------------------------------* 

🌈 *WESTERN LINE* 

*SANTA CRUZ-GOREGAON UP & DOWN FAST LINES FROM 10:35 AM TO 3:35 PM*

• During the block period, all fast line trains will run on slow lines between Santa Cruz & Goregaon stations. Due to this, some Up & Down local trains will remain cancelled. 


🌈 CENTRAL LINE: MULUND-MATUNGA UP SLOW LINE FROM 11:10 AM TO 3:40 PM*

• Up slow line services leaving Thane from 10:37 am to 3:31 pm will be diverted on Up fast line between Mulund & Matunga stations halting at Mulund, Bhandup, Vikhroli, Ghatkopar, Kurla & Sion stations & further re-diverted to Up slow line proper at Matunga station. 

• Up fast/semi fast services leaving Kalyan from 11:04 am to 3:06 pm will halt at Diva, Mulund, Bhandup, Vikhroli, Ghatkopar & Kurla stations in addition to their respective scheduled halts & arrive destination 15 minutes behind schedule. 

• Down fast/semi fast services leaving CSMT from 10:16 am to 2:54 pm will halt at Ghatkopar, Vikhroli, Bhandup, Mulund & Diva stations in addition to their respective scheduled halts & arrive destination 20 minutes behind schedule. 

• All Down & Up slow services leaving/arriving CSMT between 11:00 am & 5:00 pm will arrive destination 10 minutes behind schedule. 


🌈 HARBOUR LINE

*KURLA-VASHI UP & DOWN LINES FROM 11:10 AM TO 3:40 PM* 

• Down harbour line services to Panvel/Belapur/Vashi leaving CSMT from 10:34 am to 3:08 pm & Up harbour line services for CSMT leaving Panvel/Belapur/Vashi from 10:21 am to 3:00 pm will remain suspended. 

• However special local trains will run on CSMT-Kurla & Vashi-Panvel sections during the block period. 

• Harbour Line passengers are permitted to travel via Trans-Harbour/Central Line from 10:00 am to 4:30 pm. 

तो क्या मीडिया घरानों के एग्जिट पोल से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी?

=====

राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए 7 दिसम्बर को मतदान हुआ और शाम 5 बजे बाद मतदान समाप्त होते ही टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल शुरू हो गए। हालांकि मतदाताओं ने ईवीएम का जो बटन दबाया है, उसके अनुरूप तो परिणाम 11 दिसम्बर को आएगा, लेकिन मीडिया वालों ने मतदाताओं के मन को टटोलकर जो अनुमान लगाया, उसके मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। विभिन्न मीडिया घरानों के एक्जिट पोल का औसत निकाला जाए तो कांग्रेस को 100 भाजपा को 78 तथा अन्य को 11 सीटें मिल रही हैं। सब जानते हैं कि इस बार 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ है और बहुमत के अब 100 विधायक ही चाहिए। इस लिहाज से कांग्रेस की सरकार बन सकती है, लेकिन सवाल उठता है कि क्या मीडिया घरानों के एग्जिट पोल पर भरोसा किया जा सकता है? पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इसी मीडिया को कोसते रहे। राहुल का हर सभा और हर प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहना रहा कि मीडिया घरानों पर दबाव है, इसलिए सच्चाई सामने नहीं आती। राजस्थान की एक सभा में तो जिन 15 उद्योगपतियों के लोन माफ किए हैं उन्हीें उद्योगपतियों के इशारे पर अखबार और टीवी चैनल चलते हैं। सोशल मीडिया पर तो अखबारों और न्यूज चैनलों को गोदी मीडिया कहा जाता रहा। सवाल उठता है कि जो मीडिया इतना झूठा है, उसके एग्जिट पोल पर भरोसा क्यों किया जा रहा है? क्या यह मीडिया नरेन्द्र मोदी की गोद से उतर गया है? कांग्रेस के अनेक नेता मीडिया के एग्जिट पोल को लेकर उत्साहित हैं और ख्वाब देखने लगे हैं लेकिन एग्जिट पोल पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने सदे हुए शब्दों में प्रतिक्रिया दी है। पायलट का कहना रहा कि हमें 11 दिसम्बर तक का इंतजार करना चाहिए। इतना जरूर है कि मतदाताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्से में अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

जरूरी नहीं एग्जिट पोल सही हो:

यह जरूरी नहीं कि एग्जिट पोल के अनुरूप ही कांग्रेस को 100 सीटें मिल जाएं। यदि मतदाताओं में वाकई गुस्सा था तो फिर कांग्रेस की सीटों पर आंकड़़ा 120 के पार जा सकता है, लेकिन यदि सामान्य मतदान रहा तो फिर कांग्रेस का आंकड़ा 85-90 भी हो सकता है। ऐसे में परिणाम के बाद दोनों ओर तोड़फोड़ होगी। मई 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा हर हालत में सरकार बनाने की कोशिश करेगी। जोड़ तोड़ की राजनीति में फिलहाल भाजपा का कोई मुकाबला नहीं हंै। राजस्थान के हालातों की तुलना कनार्टक से नहीं की जा सकती है। कनार्टक में कांग्रेस के गठबंधन की सरकार इसलिए बनी कि वहां एक मुश्त 40 विधायक देवगौड़ा वाले सैक्यूलर जनता दल के पास थे। हालांकि राज्यपाल के सहयोग से एक बार येदुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने शपथ ले ली थी, लेकिन बाद में येदुरप्पा विधानसभा में बहुमत नहीं दिखा सके। ऐसे में राज्यपाल को देवगौड़ा के पुत्र कुमार स्वामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवानी पड़ी। राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस के बाद ऐसा कोई दल नजर नहीं आ रहा, जिसके पास 6 विधायक भी होंगे। स्वाभाविक दो-चार निर्दलीय, दो तीन बसपा, एक दो आरएलडी, आदि के विधायकों के बीच ही खींचतान हो। 2008 में कांग्रेस को करीब 90 सीटें मिली थी, तब अशेक गहलोत ने बड़ी मुश्किल से सरकार बनाई। एग्जिट पोल के परिणाम से तो राजस्थान में 11 दिसम्बर को रोचक स्थिति हो सकती है। कांग्रेस को अभी भी उम्मीद है कि 120 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी।

(एस.पी.मित्तल) 

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...