Monday, January 28, 2019

पटना में एक करोड़ रू मूल्य के फर्जी ट्रेन-टिकट बरामद , ट्रेवल एजेंसी से 2 गिरफ्तार

बिहार ၊ पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां अवैध टिकट बरामद किए गए हैं। टिकट इंडियन रेलवे के हैं। रविवार को आरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। आरपीएफ ने गुप्त सूचना पर पटना जंक्शन स्थित पूजा टूर एंड ट्रेवल्स में छापेमारी की है। फर्जी टिकट का मूल्य करीब एक करोड़ के ऊपर बताया जा रहा है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
आरपीएफ के अधिकाररियों ने बताया कि गिरफ्तार लोग फर्जी आइडी बनाकर टिकट रिजर्वेशन करते थे। ताकि होली के समय कालाबाजारी की जा सके। बताया जाता है कि पूजा टूर एंड ट्रैवेल्स पटना जंक्शन की भीड़ भरी दुकानों में से एक है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग टिकट बुक कराने आते हैं। आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां फर्जी टिकट बेचे जा रहे हैं। इसी के आधार पर छापेमारी की गई। बताया जाता है कि ये लोग फर्जी आइडी बनाकर टिकट रिजर्वेशन करते थे ताकि होली के समय कालाबाजारी किया जा सके। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और इसके तार और कई शहरों से जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Sunday, January 27, 2019

झारखंड मे एक साथ होंगे लोकसभा और विधानसभा के चुनाव!; दो दिन बाद होगा फैसला

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से कहा है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराये जाने चाहिए, तब से इस बात की चर्चा है कि झारखंड के अलावा उन सभी राज्यों में, जहां वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां लोकसभा चुनाव के साथ ही मतदान संपन्न करा लिये जायेंगे. हालांकि, पक्के तौर पर कोई भी यह बात नहीं कह पा रहा है. झारखंड में ऐसा होगा या नहीं, दो दिन बाद इसकी स्पष्ट तस्वीर सामने आ जायेगी.

दरअसल, 29 और 30 जनवरी को चुनाव आयोग की पूरी टीम दो दिन के झारखंड दौरे पर आ रही है. राज्य के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक के बाद यह टीम कई अहम निर्णय लेगी. इसी दौरान यह भी स्पष्ट हो जायेगा कि राज्य विधानसभा के चुनाव संसदीय चुनावों के साथ हो जायेंगे या तय समय पर ही राज्य के चुनाव होंगे.




मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में चुनाव आयोग की पूरी टीम 29 जनवरी को दो दिन के झारखंड दौरे पर आ रही है. तय कार्यक्रम के अनुसार, 29 जनवरी की शाम टीम रांची पहुंच जायेगी. रात 8 बजे चुनाव आयोग की टीम राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी. 30 जनवरी को टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी.


राज्य के वरीय पदाधिकारियों और राजनीतिक दलों से राय-मशविरा करने के बाद यह टीम सभी जिलों के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनावी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करेगी. सभी बैठकें रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में होंगी.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांगते ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम के झारखंड दौरे के बारे में वरीय पदाधिकारियों को सूचित कर दिया है. श्री ख्यांगते ने आला अधिकारियों के साथ-साथ सभी जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करके जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये है.

धनबाद: उत्पाद विभाग की बड़ी सफलता,राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड के किनारे करीब 1 करोड़ की शराब से भरी ट्रक पकड़ा

धनबाद ၊

उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने शराब से भरे एक ट्रक के साथ दो लोगों को पकड़ा है।जब्त की गई शराब लाखों की बताई जा रही है।बताया जा रहा है,उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड के किनारे शराब से भरी एक ट्रक एक होटल के सामने खड़ी है।ट्रक में लोड शराब को खपाने की तैयारी चल रही है।सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम रेस हो गई और जाल बिछाकर राजगंज थाना क्षेत्र पहुंची।उत्पाद विभाग की टीम को देखकर सभी लोग भागने लगे।भागने के क्रम में टीम ने ट्रक ड्राइवर ओर खलासी को दौड़ाकर पकड़ लिया।

जांच में जुटी उत्पाद विभाग बताया गया कि ट्रक ग्वालियर से निकला था और इसे अरुणाचल प्रदेश पहुंचना था।लेकिन राँची हजारीबाग से होते हुए ट्रक धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड इलाके में कैसे और क्यों पहुंची इसकी जांच पड़ताल में उत्पाद विभाग जुट गई है।

सहायक उत्पाद आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि इस शराब की खरीदारी लगभग 30 लाख रुपये में की गई है।जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये है।ट्रक में 17 सौ पेटी शराब पाई गई है. वहीं पूरे मामले में उत्पाद विभाग की टीम जुट गई है।

थर-थर कांप रहा झारखण्ड सर्द थपेड़ों की चपेट में ,28 जनवरी को आसमान होगा साफ व निकलेगी धूप

28 जनवरी से आसमान होगा साफ, निकलेगी धूप 

रांची.  झारखंड में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है। शनिवार की तरह आज रविवार  को द बादल छाए हैं, शर्द हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबका दिया है । साथ ही थोड़ी-थोड़ी देर में हल्की बारिश भी होती रही। पिछले 48 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान सात डिग्री गिर गया है। इस वजह से  ठंड का असर दिख रहा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर ठंडी हवा भी चलती रही। शनिवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जबकि अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले 23 जनवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। दो दिनों के अंदर तीन और सात डिग्री तापमान गिरा। 

आज कई इलाकों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि  27 जनवरी को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसमें झारखंड के उत्तर-पूर्वी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, मध्य में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़, दक्षिण-पश्चिमी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और उत्तर पश्चिमी में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा सहित अन्य जिलों के में एक-दो जगहों पर बारिश होने के अासार हैं। 28 जनवरी से आसमान साफ हो जाएगा। धूप भी खिलेगी। 

 

Friday, January 25, 2019

बोकारो : पुलिस थाना से निकल कर नाबालिग लड़के ने लगा ली फांसी


बोकारो ၊*बोकारो के टुपरा गांव के एक नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. जानकारी के अनुसार युवक ने प्रेम प्रसंग में अपनी जान दे दी. मिली ၊ जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार दास बोकारो की लड़की से प्रेम करता था. इस बात की जानकारी जब पुलिस को मिली तो दोनों को पकड़ कर अपने साथ ले गई. जिसके बाद पुलिस ने लड़की को गुरुवार सुबह 10 बजे छोड़ दिया. वहीं लड़के को दिन भर हाजत में रखने के बाद रात में मुक्त किया. थाना से निकले के बाद युवक ने शुकवार को दिन में सीढ़ी के सहारे घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. गांववालों ने बोकारो पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर जो भी दोषी हो, उनके ऊपर क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. बता दे की दोनों युवक और युवती नाबालिग थे ၊

Thursday, January 24, 2019

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन चाईबासा से मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का शुभारंभ किया

★मुख्यमंत्री सुकन्या योजना से राज्य के 27 लाख परिवार लाभान्वित होंगे

★मुख्यमंत्री ने कोल्हान प्रमंडल में 6,661 व चाईबासा के 4, 238 लाभुकों को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना से आच्छादित किया, 7 लाभुकों को सांकेतिक तौर पर सौंपा प्रमाण पत्र*

*★योजना का लक्ष्य बच्चियों का संपूर्ण सशक्तिकरण, सात किस्तों में 40 हजार का अनुदान*

*★मुख्यमंत्री ने 10 एमबीबीएस 22 विशेषज्ञ चिकित्सकों को सांकेतिक तौर सौंपा नियुक्ति*

*★मुख्यमंत्री ने 300 मॉडल आंगनबाड़ी का शिलान्यास व 25 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया*

======================

रांची: उज्ज्वल कल के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण। यही है मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का मूल उदेश्य। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं। आज के दिन मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत कर मुझे खुशी है। ये नारी शक्ति राज्य की शक्ति है, 4 वर्ष के विकास में नारी शक्ति के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। यह राज्य की शक्ति है। राज्य की बच्चियां शिक्षित होंगी तो तो परिवार में संस्कार का संचार होगा। आज लड़कियां किसी से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं। हर जगह उनकी बराबर की भूमिका दिख रही है। खेल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा मेडल लाने का कार्य लड़कियों ने किया है। बेटी हमारा गौरव है बेटी हमारा अभिमान है। इस सोच के साथ सभी अभिभावकों को कार्य करने की जरूरत है। बेटा और बेटी में विभेद ना करें। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही । श्री दास गुरुवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में कही। 


*जन जन तक इस योजना को पहुंचायें*

श्री रघुवर दास ने कहा कि योजना तो लागू हो चुकी है अब हम सब भी अपनी साझी भागीदारी निभाएं और जन जन तक इस योजना का संप्रेषित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुकन्या योजना का लक्ष्य बच्चियों को सशक्त करना, उनमें आत्मविश्वास का संचार करना, बाल विवाह रोकना और सबसे खास उन्हें शिक्षित कर स्वावलंबन की ओर अग्रसर करना है। योजना तहत जन्म लेने वाली बच्ची की माँ के बैंक खाते में 5 हजार रुपये जमा कर दिए जाएंगे। पहली कक्षा में नामांकन के समय 5 हजार, 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं में 5-5 हजार सरकार द्वारा बैंक खाते में जमा किया जाएगा। जब बेटी 18 साल की होगी तो 10 हजार रुपये दिये जायेंगे। इस तरह जन्म से लेकर 20 वर्ष तक आयु तक 7 किस्तों में 40 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। अगर बिटिया शादी करना चाहे तो मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तहत 30 हजार रुपये मिलेंगे। झारखण्ड के 27 लाख परिवार इस योजना से आच्छादित होंगे।


*अगर कम उम्र में शादी के लिए दबाव बनाए तो 181 में सूचना दें बच्चियां*

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रूण हत्या पाप है। राज्य का लिंग अनुपात ठीक है लेकिन दोनों को समतुल्य बनाना है। आदिवासी समाज के लोग बेटा और बेटी में भेद नहीं करते हैं लेकिन पढ़े लोगों में यह ज्यादा देखने को मिलता है। चिकित्सक भी इस बात का ध्यान रखें वे अल्ट्रासाउंड के माध्यम से इसकी जानकारी किसी को ना दें अन्यथा आप दोषी ठहरा कर जेल जाने के भागी होंगे। आप यह पाप ना करें। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से अपील किया कि अगर कोई आपकी शादी कम उम्र में करना या कराना चाहे तो 181 में इसकी जानकारी दें।


*सरकार शिक्षक के नहीं बल्कि बच्चों के लिए स्कूल संचालित कर रही है*

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल शिक्षकों के लिए नहीं बल्कि बच्चों के लिए खोला गया है। हर विषय के शिक्षक स्कूल में रहें यह सुनिश्चित किया जा रहा है। सुदूरवर्ती ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्र के स्कूलों का विलय ध्यान में रख कर किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी जल्द प्रारंभ होगा। मैं शासन करने नहीं सेवा करने आया हूँ जनता के हित में जो बदलाव करना होगा करूंगा।


प्रति एकड़ किसानों को 5 हजार रुपये

श्री रघुवर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसान भाई बहनों को प्रति एकड़ पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के दायरे में 5 एकड़ और एक एकड़ से कम जमीन के किसान आएंगे। उक्त अनुदान की राशि किसानों को खाद, बीज व अन्य कृषि कार्य हेतु उपयोगी चीज खरीद सकेंगे। इस योजना पर सरकार 2 हजार 250 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आज राज्य को इस बात का गर्व है कि 2014 में जो कृषि विकास दर -4.5% थी वह बढ़कर +14% हो गया। किसानों के उत्साह को देखकर राज्य सरकार ने 100 किसानों को इजरायल भेजा और आधुनिक कृषि प्रणांली से अवगत कराया। हर वर्ष 100 किसानों को इजरायल और फिलीपींस भेजा जाएगा। ताकि राज्य के किसान समृद्ध हो सकें। अन्नदाता के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार का लक्ष्य है।


मुख्यमंत्री ने आपके सपनों को पूरा करने की कोशिश की है

नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का शुभारंभ कोलहान की धरती से हो रहा है। थे इस बात का प्रमाण है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। जिसका प्रमाण है आज का यह कार्यक्रम। मुख्यमंत्री सपने दिखाते नहीं बल्कि उसे पूरा भी करते हैं। सरायकेला भ्रमण के दौरान हर घर शौचालय और बिजली देखा हूँ। आप से आग्रह है कि दिन में जलते बल्ब को बंद रखें। सरकार ने 4 साल में 30 लाख घरों तक बिजली पहुँचा दी है जो काम आज़ादी के बाद नहीं हुआ।

4 वर्ष में महिला व बालिका विकास के कईकार्य 

सांसद श्री लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि विगत 4 वर्ष में महिला और बालिका कल्याण हेतु कई कार्य और योजनाओं को संचालित किया गया है। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना राज्य की बालिकाओं की समृद्धि का कारक बनेगा। उसी तरह मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना के तहत किसानों का लाभान्वित करने का कार्य हो रहा है।


87 हजार आवेदन पूरे राज्य से प्राप्त हुए

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत पूरे राज्य से 87 हजार आवेदन प्राप्त हुए। 3 जनवरी 2019 को योजना को कैबिनेट में स्वीकृति मिली, 4 जनवरी को संकल्प पत्र जारी हुआ और आज 21 दिन बाद योजना का शुभारंभ कोल्हान की धरती से हुआ। कोल्हान प्रमंडल में कुल 15 हजार 61 आवेदन प्राप्त हुए, 6 हजार 700 स्वीकृत हुए, लगभग 5 हजार लाभुकों का चयन हुआ और 2.50 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया।


मुख्यमंत्री ने सुकन्या योजना के तहत *चाईबासा की अंकिता पूर्ति, ऐरा करवा, कांति हेम्ब्रम, सुखमती कुदादा, गीता देवगाम, तृप्ति विश्वकर्मा, मंजू खनदैत पूर्वी सिंहभूम की राधिका सबर, रिंकी गोप, इना भगत, भवानी केवट, सरायकेला की भाग्यवती बेहरा, प्रियंका पडीहरी और संतोषी सरदार को प्रमाण पत्र सौंपा।


स्वागत संबोधन आयुक्त कोल्हान प्रमंडल श्री विजय कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन उपायुक्त चाईबासा श्री अरवा राजकमल ने दिया।


इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह, सांसद श्री लक्ष्मण गिलुआ, विधायक श्री दीपक बिरुवा, विधायक श्री साधुचरण महतो, सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विकास श्री अमिताभ कौशल, बाल संरक्षण आयोग की अध्य्क्ष श्रीमती आरती कुजूर, श्री जेबी तुबिद, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री कुलदीप दिवेदी व अन्य उपस्थित थे।

प्रकाश पर्व के नाम पर पटना पुलिस विभाग में करीब 67 लाख का बड़ा घोटाला सामने आया

जांच के घेरे में कई IPS

DIG ने लेखा शाखा के प्रधान लिपिक इंदू भूषण तिवारी, मुख्य लेखापाल सुरेश सिंह और तत्कालीन लेखापाल गुंजन विशाल को निलंबित कर दिया है. वहीं डीआईजी पद में प्रोन्नत पटना के तत्कालीन ग्रामीण एसपी से भी स्पष्टीकरण मांगा है.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...