Sunday, March 17, 2019

गिरिडीह:आचार संहिता उल्लंघन जेएमएम का झंडा कार में लगाने सें मामला दर्ज

भरत मण्डल की रिपोर्ट ၊

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का  मामला दर्ज किया गया है कार पर जेएमएम का झंडा लगाये जाने पर सदर अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार सिन्हा ने नगर थाना में दर्ज करायी है. थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने इसकी पुष्टि की है.बताया गया कि 10 एबी/2824 पर जेएमएम का झंडा लगा हुआ था, जो आचार संहिता का उल्लंघन है. प्राथमिकी के बाद कार मालिक व चालक की पहचान की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि कांड संख्या 66/19 धारा 188 भादवि एवं 127ए लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत कार के अज्ञात मालिक-चालक पर दर्ज किया गया है।

न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुए आतंकी हमले पर ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए ओआईसी की आपात बैठक बुलाए जाने की मांग की

न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की दो मस्जिदों में हुए आतंकी हमले में 50 लोगों की शहादत पर जहां दुनिया भर में रोष व्यक्त किया जा रहा है वहीं ईरान ने इसपर कड़ा रुख अपनाते हुए ओआईसी की आपात बैठक बुलाए जाने की मांग की है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने न्यूज़ीलैंड में शुक्रवार को दो मस्जिदों पर हुए आतंकवादी हमले में 50 नमाज़ियों के शहीद होने और 50 अन्य के घायल होने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।  उन्होने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) से आह्वान किया है कि वह न्यूज़ीलैंड के मुसलमानों के नरसंहार पर एक आपातकालीन सत्र आयोजित करे। मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तुर्की के विदेश मंत्री मौलूद चावुश ओग़लू, जिनका देश ओआईसी का वर्तमान अध्यक्ष है, उनसे टेलीफ़ोन पर वार्ता की है। ज़रीफ़ ने चावुश ओग़लू से इस जघन्य अपराध पर मुस्लिम राष्ट्रों से अपनी चुप्पी तोड़ने और इसपर उचित प्रतिक्रिया का आह्वान किया।

ईरानी विदेश मंत्री ने न्यूज़ीलैंड में हुए आतंकवादी हमले के साथ-साथ इस्राईली सैनिकों और चरमपंथी यहूदियों द्वारा मुसलमानों के पहले क़िब्ले मस्जिदुल अक़्सा के बारमबार किए जा रहे अनादर की ओर इशारा करते हुए कहा कि, ओआईसी तुरंत राष्ट्राध्यक्षों या विदेश मंत्रियों के स्तर की एक आपातकालीन बैठक आयोजित करे।  ज़रीफ कई बार पश्चिमी देशों में इस्लामोफ़ोबिया को समाप्त करने का आह्वान कर चुके हैं। उन्होंने इस संबंध में कहा कि “क्राइस्टचर्च में हुए आतंकी हमले से पूरा ईरान गहरे सदमे में है और दुखी है, लेकिन हम हैरान नहीं हैं। अमेरिका ने कई मुस्लिम देशों के नागिरकों की अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है  और फ्रांसीसी स्कूलों में इस्लाम धर्म का पालन करने की अनुमति नहीं है, हम ईरानियों को यह भी अच्छी तरह से पता है कि इस्लाम के ख़िलाफ़ किस तरह की नफ़रत फैलाई जा रही है।”

उल्लेखनीय है कि न्यूज़ीलैंड की मस्जिदों पर आतंकवादी हमला करने वाला आतंकी ब्रेंटन टैरेंट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का समर्थक है और उसने आतंकी हमले से पहले ट्रम्प की जमकर तारीफ़ की है।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में दो मस्जिदों पर एक आतंकवादी ने अंधाधुंध फ़ायरिंग करके हमला किया था जिसमें 50 लोग शहीद हुए और 50 के क़रीब घायल हुए हैं।

Saturday, March 16, 2019

सेना प्रमुख बिपिन रावत गरजे, कहा- पाकिस्तान ने अब माहौल बिगाड़ा तो होगी बड़ी कार्रवाई

लखनऊ: भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को कहा कि यदि अब पाकिस्तान ने माहौल बिगाड़ा तो उस पर बड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि सेना अब फ्री हैंड है और एयर स्ट्राइक के बाद के हालात से निपटने में सेना सक्षम है. जनरल रावत लखनऊ में आसियान और आसियान प्लस देशों के फील्ड मेडिकल एक्सरसाइज मेडेक्स-2019 के समापन समारोह में भाग लेने आए थे. उन्होंने कहा, "अब भी पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों पर कार्रवाई के लिए सेना का प्लान तैयार है. भविष्य में भी ऐसे एक्शन होंगे."

सेना प्रमुख ने कहा, "एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से आए दिन हो रही गोलीबारी का सेना जवाब देने में सक्षम है. किसी भी बड़े ऑपरेशन से पहले सेना विचार करती है." उन्होंने इस मौके पर न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए हमले की निंदा की और मृतकों के परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते की और घायलों को बेहतर उपचार की कामना की. 

उन्होंने कहा, "आसियान और आसियान प्लस के 18 देशों ने मेडेक्स 2019 में अहम योगदान दिया. इसमें हमने प्राकृतिक आपदा के समय की जाने वाली राहत कार्रवाई पर अपनी तकनीक को एक-दूसरे से साझा करते हुए शानदार तरीके से अभ्यास किया." रावत ने कहा, "भारत और म्यांमार की सेनाएं मिलकर आतंक का सफाया करेंगी. यह नियमित चलने वाली प्रक्रिया है. म्यांमार और भारत ने हाल में ही आतंकी ठिकानों का सफाया करने के लिए कार्रवाई की है."

Friday, March 15, 2019

मुंबई में सीएसटी स्टेशन के पास गिरा फुट ओवर ब्रिज, पांच की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल, सीएम ने जताया दुःख

मुंबई :- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार शाम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मुंबई के सीएसटी स्टेशन पर एक फुट ओवर ब्रिज गिरने के कारण 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में 4-5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और इन्हें गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर बना ब्रिज अचानक गिर गया है। पुलिस के मुताबिक सीएसटी स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 1 और बीटी लेन के बीच बना एक फुटओवर ब्रिज अचानक गिर गया। इस ब्रिज के गिरने के बाद कई लोग इसकी चपेट में आकर मलबे में दब गए। 

सीएसटी पर तबाही के बाद इसी पुल पर खड़े होकर अजमल कसाब ने बरसाई थीं गोलियां, फेंके थे हथगोले

मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस यानी CST रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को जो फुटओवर ब्रिज गिरा है. ये वहीं पुल है जिसके जरिए मुंबई हमले के दौरान आतंकी अजमल कसाब सीएसटी से मोकामा की तरफ गया था. यह ब्रिज दो इलाकों को जोड़ने का काम करता था।  26\11 के मुंबई हमले के दौरान आतंकी कसाब की तस्वीरें कैमरे में कैद करने वाले फोटो जर्नलिस्ट श्रीराम वर्नेकर ने इस मामले की सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज कराया था.

Thursday, March 14, 2019

सोनी राज़दान की नो फ़ादर्स इन कश्मीर आख़िरकार 5 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है

मुंबई ၊

_ऑस्कर® के लिए नामांकित और दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार के विजेता निर्देशक, अश्विन कुमार की ओर से इस फ़िल्म का पहला पोस्टर पेश किया गया।_


सेंसर बोर्ड के द्वारा 8 महीनों के लंबे वक़्त तक रोक लगाए जाने के बाद, अब पूरे देश के दर्शकों को 2019 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जानेवाली एक फ़िल्म देखने को मिलेगी। यह फ़िल्म इस हफ़्ते की शुरुआत में सुर्ख़ियों में रही थी, जब इसकी पिछले कुछ महीनों से चल रही लड़ाई ख़त्म हुई और आखिरकार न्याय और यूए सर्टिफिकेट मिला।


अश्विन कुमार, जिन्होंने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है उन्हें पहले एक बार उनकी एक शॉर्ट फ़िल्म, लिटिल टेररिस्ट के लिए ऑस्कर® के लिए नामांकित किया जा चुका है और कश्मीर की सच्चाई बयां करनेवाली फ़िल्मों - इंशाल्लाह फुटबॉल और इंशाल्लाह कश्मीर के लिए वे दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। नो फ़ादर्स इन कश्मीर, उनकी 'कश्मीर की तिगड़ी' की तीसरी फ़िल्म है। उम्मीद, शांति, और मानवता जैसे मुद्दे उनकी अब तक की हर फिल्म में ख़ास तौर पर नज़र आते हैं और नो फ़ादर्स इन कश्मीर में भी कुछ ऐसे ही जज़्बातों को दिखाया गया है।


इस फ़िल्म के लेखक और निर्देशक होने के अलावा, अश्विन फिल्म के मुख्य क़िरदारों में से भी एक हैं जिनके साथ इसमें सोनी राजदान, कुलभूषण खरबंदा, अंशुमान झा और माया सराओ भी शामिल हैं और यह फ़िल्म पूरे हिंदुस्तान के सिनेमाघरों में 05 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होने वाली है।


फ़िल्म के निर्माताओं ने अब फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया है जिसमें एक फोन की टूटी हुई स्क्रीन दिखाई दे रही है जिसके पीछे दो आकर्षक नीली आँखों वाले, 16 साल के बच्चे खड़े नज़र आ रहे हैं। यह कहानी एक 16 साल की ब्रिटिश कश्मीरी लड़की, नूर पर आधारित है, जो अपने पिता की तलाश में अपनी जड़ों को ढूँढने निकलती है। तब उसकी मुलाकात माजिद से होती है, जो वहीँ का एक लड़का होता है और उसपर फ़िदा हो जाता है, वो उसे भारत-पाक सीमा के पास एक ख़तरनाक से इलाक़े में ले जाता है जहाँ जाना मना होता है। वहाँ उन्हें किसी रहस्य का पता चलता है और बात तब बिगड़ जाती है जब उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। नूर को जल्दी ही छोड़ दिया जाता है जबकि माजिद को नहीं छोड़ा जाता। उसकी वजह से मुसीबत में पड़े माजिद को रिहा कराने के लिए नूर किस हद तक जायेगी। और क्या इन दोनों के बीच पहले जैसा प्यार हो सकेगा?


एक बेबाक़ टैगलाइन "हर कोई सोचता है कि वो कश्मीर को समझता हैं" के साथ इस फ़िल्म के निर्माता साफ़-साफ़ इस फ़िल्म और इसकी कहानी से की जा रही उम्मीद की ओर इशारा कर रहे हैं।



Wednesday, March 13, 2019

पलामू में दो महिला की निर्मम हत्या से सनसनी,एक का गला दबाया तो दूसरे की काटकर की हत्या

पलामू ၊

पलामू प्रमंडल में पिछले 24 घंटे के दौरान दो महिलाओं की हत्या कर दी गयी।घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।एक महिला की जहां शादी से लौटते वक्त रास्ते में गला दबाकर हत्या कर दी गयी, वहीं दूसरी महिला की उसके मायके में गला काटकर मौत की नींद सुला दी गयी। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।शादी समारोह से लौटते वक्त हुई महिला की हत्या ၊

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत हासनदाग में मंगलवार की रात एक शादी समारोह से लौट रही अशोक चौधरी की पत्नी सोनी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। बुधवार की सुबह में उसका शव गांव के सुनसान अरहर की खेती में पड़ा मिला. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।शादी समारोह से लौटते वक्त महिला के साथ-साथ कौन लोग थे, उनसे पूछताछ की जा रही है। शादी में किसी के साथ महिला का विवाद तो नहीं हुआ था या फिर पूर्व का कोई विवाद तो नहीं था. इसका भी पता लगाया जा रहा है।महिला सुनसान खेत में कैसे पहुंची और उसकी हत्या से पहले उसके साथ किसी तरह का कोई गलत कार्य तो नहीं किया गया, इसके के लिए बाॅडी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।इधर, पलामू जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ाबार में फुलटुन देवी (23वर्ष) की गला काटकर हत्या कर दी गयी. उसका शव गांव से सटे जंगल से बरामद किया गया है. महिला अपने मायके चेड़ाबार में ही थी, उसके दो बच्चे हैं। एक चार वर्ष और दूसरा ढाई वर्ष का है।महिला को उसके पति ने ही हत्या की है। महिला की हत्या की सूचना मिलने पर डीएसपी सुरजीत कुमार, चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार और पुलिस निरीक्षक राजीव शाही चेड़ाबार पहुंचे।पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर छानबीन की और शव को कब्जे में लिया गया।बाद में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।परिजनों का बयान लिया गया है।घटना के बाद से उसका पति फरार है।

पति सहित अन्य पर प्राथमिकी, पुलिस गिरफ्तारी में जुटी है।

महिला फुलटुन देवी के पिता ने इस संबंध में दामाद संजय सिंह सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।डीएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज की गयी है।

झामुमो के खिलाफ भाजपा ने किया चुनाव आयोग में शिकायत

झामुमो के खिलाफ भाजपा ने किया चुनाव आयोग में शिकायत।


ट्वीटर पर हेमंत की चौपाल के खिलाफ दिया गया ज्ञापन।

राँची सी विजिल के द्वारा भी कराया गया शिकायत दर्ज।

रांची ၊

आज भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव पदाधिकारी एल खयांगते को एक ज्ञापन देकर मांग किया कि ट्विटर पर हेमंत की चौपाल के तहत राज्य में जो बड़े बड़े होर्डिंग लगे हैं उस मामले में आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत झामुमो के खिलाफ कार्रवाई किया जाय।

इसके अलावा भाजपा ने सी विजिल ऍप के द्वारा भी मामले का ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाया है।

प्रतिनिधिमंडल में शिव कुमार शर्मा,सुधीर श्रीवास्तव,गौरव पाठक,प्रवीण शर्मा,बिपिन कुमार के अलावा अन्य थे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...