पिछले दिनों एबीपी न्यूज़ से निकाले जाने के कारण चर्चा में आए पुण्य प्रसून बाजपेयी को एक बड़ा झटका लगा है। उन्होंने सूर्या समाचार न्यूज चैनल जॉइन किया था जो अब सत्ता के दबावों के आगे रेंगने को तैयार है और पुण्य प्रसून और उनकी टीम को बाहर निकाल रहा है।
पुण्य प्रसून और उनकी टीम को सूर्या समाचार चैनल के मालिकों की तरफ से एक मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें पुण्य प्रसून बाजपेयी और उनकी टीम के लोगों को सर्विस से 31 मार्च को खत्म करने की बात कही गयी है। लेटर की एक कॉपी भड़ास4मीडिया डॉट कॉम के पास सबसे पहले पहुंची, वहीं से उठाकर लोकवाणी ने भी लेटर को यहां अपलोड किया है।
पुण्य प्रसून की टीम के एक वरिष्ठ पत्रकार ने बताया, “खबर बिकुल सही है हमारी विदाई तय हो गयी है। टीम की सच्ची पत्रकारिता के कारण मोदी सरकार दबाव में थी और सरकार के कई मंत्री सूर्य समाचार के मालिक के पीछे पड़े हुए थे। इतना ही नहीं मालिक को इतना डराया गया है कि उसको हथियार डालने पड़े।” सूर्या समाचार के मालिक बीपी अग्रवाल का मूल काम बिस्किट बनाने का काम है।
खैर 31 मार्च का दिन पुण्य और उनकी टीम का आखरी दिन होगा और सभी को ऑफिसियल कार्रवाही पूरा करने के लिए कहा गया है।
अब सवाल ये है कि 31 मार्च के बाद पुण्य प्रसून और उनकी टीम क्या करेगी।
तेजतर्रार और मीडिया के अंदरखाते फरोलने वाली वेबसाइट भड़ास और उनके सम्पादक ने पहले ही, पुण्य के ज्वाइन करते समय ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि बिस्किट किंग बीपी अग्रवाल देर तक पुण्य प्रसून के तेवर वाली पत्रकारिता को झेल न पाएंगे।


